What! फिर बदल गई साहो की रिलीज डेट- प्रभास और श्रद्धा की फिल्म अब इस दिन होगी Release
काफी समय से चर्चा में चल रही प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म को लेकर आए दिन खबरें आती रहती हैं। कुछ समय पहले फिल्म की रिलीज डेट सामने आई थी और पता चला था कि फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। इसके बाद अक्षय कुमार की मिशन मंगल 15 अगस्त को लॉक हुई तो साहो की रिलीज डेट को बढ़ाकर 30 अगस्त कर दिया था। फैंस को अब इस धमाकेदार फिल्म की रिलीज का इंतजार था लेकिन अब फिर से उनकी उम्मीदों पर पानी फिरता दिखाई दे रहा है।
अब एक ऐसी खबर आई है जिसमें पता चला है कि फिल्म अब 30 अगस्त की को नहीं बल्कि 6 सितंबर को रिलीज होगी। अब ये बताया जा रहा है कि फिल्म में कुछ काम वीएफएक्स का पूरा नहीं हुआ है,

जिसकी वजह से फिल्म को रिलीज करने में छोड़ी देर लग रही है। ये पहली बार होगा जब प्रभास और श्रद्धा कपूर की जोड़ी बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए आ रही है।
इस फिल्म में काफी दमदार एक्शन सीन्स फिल्माए गए हैं। कलाकारों की बात करें तो इस फिल्म में मंदिरा बेदी, नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे भी अहम रोल में दिखेंगे। फिलहाल इस फिल्म के धमाकेदार ट्रेलर का इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications