..................... Prabhas and Shraddha Kapoor film Saaho release worldwide on Imax screen - Hindi Filmibeat

रिलीज से पहले प्रभास 'साहो' का तगड़ा रिकॅार्ड, धूम 3' और '2.0' के बाद ब्लॅाकबस्टर धमाका !

प्रभास की साहो इस महीने के अंत में यानी कि 30 अगस्त को रिलीज होगी। लेकिन इससे पहल ये कारनामा करके साहो ने साबित कर दिया है कि ये इस साल की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो सकती है। जी हां, धूम 3, गोल्ड और 2.0 के बाद साहो ये काम करने जा रही है, जो कि भारतीय सिनेमा की हर फिल्म नहीं कर सकती है।

तेलुगू सुपरस्टार प्रभास की ये पहली हिंदी फिल्म है। बाहुबली के बाद प्रभास की लोकप्रियता इस कदर बड़ी है कि मेकर्स इसे रिलीज से पहले सुपरहिट करने की हर संभव कोशिश करने में जुटे हुए हैं।

Saaho

बता दें कि वीएफएक्स का इस्तेमाल होने के कारण ये फिल्म अब टूडी फॅारमेट के अलावा आईमैक्स फॅारमेट में भी रिलीज होने के लिए तैयार है। साहो का आईमैक्स वर्जन न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी रिलीज होगा। सभी मार्केट्स के लिए आईमैक्स फॅारमेट में फिल्म को डिजिटली रिमास्टर्ड किया जाने वाला है।

आईमैक्स एंटरटेनमेंट के अध्यक्ष और आईमैक्स कॅार्प के कार्यकारी अध्यक्ष मेगन कोलिगन ने कहा है कि यूवी क्रिएशन और टी सीरीज के पार्टनर बनकर साहो की रिलीज को लेकर हम बेहद खुश हैं।गौरतलब है कि साहो का निर्देशन सुजीन ने किया है। श्रद्धा और प्रभास के अलावा फिल्म में नील नितिन मुकेश और जैकी श्रॉफ भी प्रमुख भूमिका निभायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X