प्रभास की 400 करोड़ की 'आदिपुरुष' पर बड़ी डिटेल, कोरोना दूसरी लहर में मेकर्स की तगड़ी प्लानिंग!
कोरोना महामारी के बीच कई फिल्मों की चर्चा हो रही है। जो कि हाई बजट होने के कारण भी शूटिंग रोक कर बैठी हुई है। ऐसे में मेकर्स का काफी समय लॅाकडाउन के बीच चला गया है। इस फेहरिस्त में एक बड़ा नाम प्रभास की 400 करोड़ के बजट के साथ बनने वाली फिल्म आदिपुरुष है।
ओम राउत अपनी इस फिल्म की शूटिंग को फिर से शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन कब और कैसे इसे लेकर मेकर्स कई बार योजना बना चुके हैं। लेकिन अब ऐसा लगता है कि आदिपुरुष की शूटिंग को लेकर मेकर्स ने अपनी प्लानिंग पूरी कर ली है।

बिना किसी बात की देरी के कोरोना वायरस की दूसरी लहर की रफ्तार को धीमा देखते हुए जल्द आदिपुरुष की शूटिंग का आगाज किया जाएगा। इसके लिए जून के आने वाले सप्ताह से इसकी शूटिंग कोरोना की सावधानी को देखते हुए की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications