400 करोड़ के मेगा बजट में बनेगी 'आदि पुरुष', प्रभास- सैफ की सबसे महंगी भारतीय फिल्म, पूरी Details
आगामी साल के लिए कई बड़ी फिल्मों के बीच जो चर्चा में है वो है प्रभास की आदि पुरुष। सैफ अली खान भी इस फिल्म में एक बड़ी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आयेंगे। लेकिन इस ऐतिहासिक फिल्म का जो बजट रखा गया है वो आपके होश उड़ा देगा। जी हां, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस लार्जर देन लाइफ का बजट रखा गया है 400 करोड़।
प्रभास के साथ हाई बजट की फिल्मों का नाम जुड़ता ही जा रहा है। बाहुबली के करोड़ों के बजट के बाद उनकी साहो भी 350 करोड़ के बजट के साथ रिलीज की गई थी। निर्देशक ओम राउत अब आदि पुरुष को लेकर भी इसी तरह की प्लानिंग कर रहे हैं।

अगर सिनेमा की इतनी बड़ी फिल्म को बनाना है तो जाहिर सी बात है इसका बजट भी आलीशान होगा। पिंकविला की खबर अनुसार आदिपुरुष का बजट 350 से 400 करोड़ के करीब होने वाला है। जो कि अपने आप में ये साबित करता है कि स्क्रीन पर फिल्म का स्केल कितना बड़ा होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications