..................... Prabhas and Pooja Hegde team up for a romantic film post Saaho - Hindi Filmibeat

Breaking Buzz: साहो के बाद प्रभास की अगली फिल्म, हिंदी में मिलेगी शानदार लव स्टोरी, जानिए डीटेल्स

By Staff

प्रभास अब ग्लोबल स्टार बन चुके हैं इसलिए वो जो भी करते हैं उस पर हर किसी की नज़र रहती है। आजकल प्रभास अपनी फिल्म साहो के प्रमोशन में व्यस्त हैं लेकिन उनकी अगली फिल्म की तैयारी शुरू हो चुकी है। खबर है कि प्रभास अपने होम प्रोडक्शन के बैनर तले एक रोमांटिक फिल्म में काम करने जा रहे हैं।

इस फिल्म में प्रभास का साथ देंगी मोहनजोदड़ो के साथ अपना करियर शुरू करने वाली पूजा हेगड़े। फिल्म की तैयारी शुरू हो चुकी है और ये तेलुगू के साथ हिंदी में भी बनेगी। गौरतलब है कि प्रभास की फैन फॉलोइंग हिंदी दर्शकों में भी काफी ज़्यादा बढ़ चुकी है।

prabhas-and-pooja-hegde-team-up-for-a-romantic-film-post-saaho

हालांकि प्रभास ने ये भी साफ किया साहो पर काफी कुछ निर्भर करता है। फिल्म से प्रभास को काफी उम्मीदें हैं लेकिन सबसे ज़्यादा उम्मीदें हैं उत्तर भारत के दर्शकों से। अगर उत्तर भारत के दर्शकों ने प्रभास की इस फिल्म को दिल खोलकर स्वीकार किया तो वो आगे भी हिंदी दर्शकों के लिए फिल्में करते रहेंगे।

गौरतलब है कि साहो का बजट 350 करोड़ है और इसलिए फिल्म से दर्शकों को काफी ज़्यादा उम्मीदें भी हैं और उत्सुकता भी। इतने बड़े बजट पर प्रभास ऐसा क्या लेकर आते हैं, ये देखना काफी दिलचस्प होगा। वैसे पूजा हेगड़े, प्रभास के साथ अगली फिल्म तो कर ही रही हैं लेकिन उन्हें प्रभास की साहो के लिए भी अप्रोच किए जाने का प्लान था।

वहीं साहो के लिए हीरोइनों की लंबी लिस्ट तैयार थी लेकिन अंत में बाज़ी मार ली श्रद्धा कपूर ने -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X