धमाकेदार रिलीज से पहले प्रभास की फिल्म 'राधे श्याम' की शूटिंग का जबरदस्त Video देखते उड़ेंगे होश

By Filmibeat Desk

'राधे श्याम' इस साल आने वाली उन चुनिंदा फिल्मों में से एक है जिसकी रिलीज का इंतजार दर्शकों को बड़ी बेसब्री से हैं। ऐसा हो भी क्यों ना, आखिरकार हाल ही में रिलीज हुआ फिल्म का शानदार ट्रेलर और गानों ने सभी को अपना दीवाना जो बना दिया है।

इसके बावजूद भी मेकर्स फिल्म का बेहतरीन प्रभाव जमाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म का एक वीडियो जारी किया है, ताकी दर्शक फिल्म के पर्दे के पीछे का मजेदार सफर देख सकें।

दरअसल प्रभास और पूजा हेगड़े की आने वाली इंडियन पीरियड रोमांटिक ड्रामा 'राधे श्याम' बेहद खास फिल्म है क्योंकि दर्शक फिल्म की रिलीज को लेकर बेहद बेसब्र हैं। फिल्म की कहानी प्यार और भाग्य की यात्रा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें सुपरस्टार प्रभास एक हस्तरेखाविद् की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा निर्माता दर्शकों को इस फिल्म के करीब लाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में, निर्माताओं ने फिल्म का मेकिंग वीडियो जारी किया है।

Radhe Shyam,

जिसमें फिल्म की शूटिंग के दौरान टीम के कैमरे के पीछे के पलों की झलक दिखाई गई है। वीडियो में खूबसूरत विदेशी लोकेशन दिखाई दे रहें है, जहां इस फिल्म की शूटिंग के दौरान टीम को चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। इतना ही नही पर्दे के पीछे की इस वीडियो में ये भी नजर आ रहा है कि कैसे फिल्म की टीम ने भारत में यूरोप को रिक्रिएट किया है।

हालांकि, ये टीम के लिए बेहद मुश्किल काम था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते उन्हें ऐसा करना ही था। फिल्म काफी बड़े लेवर पर शूट की गई है और सेट से लेकर इसकी संगीत रचना तक में इसकी झलक देखने मिल रही है।'राधेश्याम' के चमत्कार को फील करने के लिए देखें यह वीडियो। फिल्म राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित है। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद ने किया है, जो की इस 11 मार्च, 2022 को सिनेमाघरों पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X