..................... Prabhas and Deepika Padukone starrer film 'Project K' Makers informed fans by sharing video - Hindi Filmibeat

Project K: प्रभास और दीपिका स्टारर फिल्म 'प्रोजेक्ट के' का मेकर्स ने वीडियो साझा करके फैंस को दी जानकारी

Project K

Project K: प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'प्रोजेक्ट के' लगातार खबरों में है, हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फैंस के लिए एक वीडियो शेयर करके इसको लेकर जानकारी साझा की है। इस वीडियो में फिल्म के क्रू ने यह समझाने की कोशिश की है कि राइडर्स का लुक कैसा होगा। प्रभास, दीपिका के अलावा फिल्म में अमिताभ भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे।

गौरतलब है कि, पिछले महीने इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन को चोट लग गई थी, जिसके बाद वह अभी भी आराम कर रहे हैं। हालांकि कुछ समय पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर बताया था कि वह काम पर वापस लौट रहे हैं, लेकिन अभी उनको काम पर लौटने में वक्त लगेगा।

इसी बीच प्रोजेक्ट के की टीम ने फिल्म से जुड़ा एक बिहाइंड द सीन वीडियो साझा किया है। इस दौरान फिल्म के क्रू ने यह समझाने की कोशिश की है कि राइडर्स का लुक कैसा होगा।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि राइडर्स के लुक के लिए टीम कितनी मेहनत कर रही है। वह इस बात को समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि कैसी कॉस्ट्यूम और वीएफएक्स का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

यह वीडियो फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है और वह इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। इस दौरान एक यूजर ने कहा है कि कुछ बड़ा प्लान किया जा रहा है। वहीं दूसरे ने लिखा कि हॉलीवुड को टक्कर देने की तैयारी है।

बता दें कि इस फिल्म में पहली बार नाग अश्विन और प्रभास साथ काम कर रहे हैं। वहीं पिछले दिनों फिल्म के निर्माता अश्विनी दत्त ने इस बात की जानकारी दी थी कि अभी अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण की करीब एक हफ्ते की शूटिंग बाकी है।

Read more about: project k
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X