फैंस का इंतजार हुआ खत्म! सामने आया प्रभास स्टारर "प्रोजेक्ट के" का शानदार टीजर, कलाकारों की दिखी दमदार झलक

Project k

Prabhas Film 'Project K': सुपरस्टार प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म प्रोजेक्ट के साल की सबसे ज्यादा चर्चित और सुर्खियां बटोरने वाली फिल्मों में से एक है। लंबे समय से इंतजार कर रहे फैंस का इंतजार खत्म हो गया है और मच अवेटेड फिल्म "प्रोजेक्ट के" का दमदार टीजर रिलीज हो गया है। टीजर रिलीज होने के कुछ वक्त बाद ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

दीपिका-प्रभास स्टारर फिल्म प्रोजेक्ट के-

प्रोजेक्ट के साल 2023 की मच अवेटेड फिल्मों में शामिल है। हाल ही में फिल्म से प्रभास का फर्स्ट लुक जारी किया गया था। वहीं, गुरुवार को मेकर्स ने सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में प्रोजेक्ट के की पहली झलक जारी की।

इस खास इवेंट में फिल्म का टाइटल, रिलीज डेट और टीजर रिलीज किया गया। प्रोजेक्ट के की इस पहली झलक में सुपरस्टार प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण के लुक देखने को मिले।

इसके साथ ही फिल्म के नाम को लेकर काफी वक्त से सस्पेंस बना हुआ था कि आखिरकार प्रोजेक्ट के में के का क्या मतलब है। सैन डिएगो कॉमिक-कॉन इवेंट के दौरान मेकर्स ने खुलासा किया कि "प्रोजेक्ट के" का मतलब काल्कि 2898 AD है।

प्रोजेक्ट के का शानदार टीजर-

प्रोजेक्ट के इस वीडियो में अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और प्रभास भविष्य की दुनिया में दिखाई दे रहे है और युद्ध जैसी स्थिति का सामना कर रहे है। टीजर में कहा गया है, 'जब दुनिया पर अंधेरा छा जाता है, तो एक हीरो उभरता है।' 'कल्कि 2898 एडी' की झलक भविष्य में एक युद्धग्रस्त दुनिया को दिखाती है, जहां लोगों पर अंधेरे बलों और प्रौद्योगिकी का शासन होता है, और उत्पीड़क द्वारा उनके साथ हिंसक और क्रूर व्यवहार किया जाता है।

प्रोजेक्ट K के मेकर्स ने सैन डिएगो कॉमिक-कॉन इवेंट में फिल्म की पहली झलक के साथ रिलीज का भी खुलासा किया। शुक्रवार सुबह टीजर को भारत में भी रिलीज कर दिया गया है। प्रोजेक्ट K की पहली झलक सामने आने के साथ फिल्म सैन डिएगो कॉमिक-कॉन (SDCC) 2023 में डेब्यू करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई।

प्रोजेक्ट K से प्रभास के बाद अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण के लुक सामने आ चुके हैं। इनके अलावा फिल्म में दिशा पाटनी, साउथ एक्टर सूर्या और कमल हासन भी हैं। प्रोजेक्ट K का डायरेक्शन नाग अश्विन ने किया है। उन्होंने ही फिल्म की कहानी भी लिखी है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X