प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका का 'प्रोजेक्ट के', इतना भारी बजट, पैरों तले से जमीन खिसक जाएगी!
सुपरस्टार प्रभास का नाम जब भी किसी फिल्म के साथ जुड़ता है फिल्म अपने आप ही काफी बड़ी हो जाती है। लेकिन ऐसी खबर आपके पास आए कि प्रभास के साथ एक फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी नजर आने वाले हैं तो आपके दिमाग में क्या आएगा? निश्चित ही फिल्म काफी बड़ी होने वाली है। दरअसल एक ऐसी ही फिल्म को लेकर चर्चा है जिसको इस समय 'प्रोजेक्ट के' नाम से सुर्खियां मिल रहीं हैं।
गौरतलब है कि इस फिल्म के स्टारकास्ट में इन दोनों सितारों के अलावा दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैँ। जब से इस फिल्म का ऐलान सुपरस्टार प्रभास ने किया है ये प्रोजेक्ट चर्चा में है। अब खबर आ रही है कि इस फिल्म का बजट काफी भारी भरकम होने वाला है।

कोईमोई की एक रिपोर्ट की मानें को इस फिल्म को करीब 400 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। इसका मतलब है कि फिल्म को सुपरहिट होने के लिए करीब 800 से 1000 करोड़ का बिजनेस करना होगा। फैंस इसके बजट की खबर से काफी हैरान हैं।


Click it and Unblock the Notifications