रिलीज से पहले ही Kalki 2898 AD ने की 400 करोड़ की कमाई, प्रभास-दीपिका की फ़िल्म का भारी क्रेज

Kalki 2898 AD Business: आए दिन बॉक्स ऑफिस पर एक दमदार फिल्म रिलीज होती हुई नजर आती है। लेकिन अब बेहतरीन कलाकार प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन एक जबरदस्त फिल्म के साथ दर्शकों के बीच में आ रहे हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं 'कल्कि 2898 एडी' फिल्म की। इस फिल्म ने रिलीज होने से पहले ही तकरीबन 400 करोड़ की कमाई कर ली है।
अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है। तो आपको बता दें कि 'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज को अभी कुछ दिन बाकी है और इससे पहले ही यह फिल्म हर दिन कोई ना कोई रिकॉर्ड बनाती हुई नजर आ रही है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। अब खबर आ रही है कि इस फ़िल्म की प्री रिलीज थियेटर बिजनेस की वैल्यू 394 करोड़ पहुंच चुकी है।
पिंकविला की एक रिपोर्ट की माने तो इस फिल्म ने अभी तक प्री रिलीज़ से 394 करोड़ की कमाई कर ली है।आंध्र प्रदेश में इसका टोटल बिजनेस 182 करोड़ का हुआ। इस फिल्म को आंध्र प्रदेश में 85 करोड रुपए में बेचा गया। जिसमे निज़ाम राइट्स 70 करोड़ और सीड्स राइट्स 27 करोड़ में बेचे गए। अब यह फिल्म काफी चर्चा में बनी हुई है।
इसी के अलावा नॉर्थ इंडिया में 80 करोड़ का इस फिल्म ने प्री रिलीज़ बिजनेस किया। तो वहीं तमिलनाडु और केरल की बात करें तो यहां पर 22 करोड़ का यह है कलेक्शन कर चुकी है। इस फिल्म को भारत के अलावा विदेशों में भी रिलीज किया जाएगा। यह पांच भाषाओं में रिलीज होगी। अभी तक इस फिल्म से महंगी कोई भारत में फिल्म नहीं बनी। इसका बजट 600 करोड़ का है।
'कल्कि 2898 एडी' फिल्म को 27 जून को रिलीज किया जाने वाला है। यह एक साइंस फिक्शन फिल्म है और इसका पहला ट्रेलर 10 जून को रिलीज किया गया था। इसका दूसरा ट्रेलर 21 जून को रिलीज हुआ और फैंस द्वारा भी काफी पसंद किया गया। फिल्म में प्रभास को भैरव का किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है। इस फिल्म में दिशा पाटनी को भी देखा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications