प्रभास की फिल्म 'सलार' से बड़ी अपडेट आई सामने? आदिपुरुष से पहले पूरी होगी फिल्म की शूटिंग!
सुपरस्टार प्रभास की अगली फिल्म सलार को लेकर हाल में एक ऐलान हुआ था जिसके बाद से लगातार उनकी खबर चर्चा में चल रही है। इस फिल्म के पहले अभिनेता को लेकर खबर आई थी कि वो आदिपुरुष और नाग अश्विन के साथ फिल्म का हिस्सा बने हैं। लेकिन इस समय फिल्म सलार को लेकर जो खबर आ रही है वो निश्चित ही काफी चौकाने वाली है। अगर आप ये सोच रहे हैं कि आदिपुरुष और नाग अश्विन की फिल्म का ऐलान पहले हुआ था तो ये फिल्में पहले रिलीज होगीं तो ये पूरी तरह से गलत है।
खबर है कि प्रभास इन दोनों फिल्मों से पहले केजीएफ डायरेक्टर की फिल्म सलार पूरी करेंगे। इस फिल्म से प्रभास काफी जल्दी तगड़ा धमाका करने वाले हैं।

खबर है कि ये फिल्म साल 2021 के शुरुआत में ही फ्लोर पर आ जाएगी और लोगों को काफी पसंद आने वाली है। हाल ही में इस फिल्म का ऐलान करते हुए फिल्ममेकर्स ने प्रभास का फर्स्ट लुक साझा किया था जो कि काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा था।


Click it and Unblock the Notifications