Adipurush: आदिपुरुष से प्रभास का राम अवतार जल्द होगा रिलीज, इस खास मौके पर मेकर्स करेंगे धमाका!
प्रभास की आदिपुरुष में हाल में ही कृति सेनन और सनी सिंह की एंट्री हुई। बताया गया कि कृति सेनन को सीता तो सनी सिंह को लक्ष्मण के रोल के लिए कास्ट किया गया है। अब लेटेस्ट अपडेट ये सामने आ रहा है कि आखिर कब प्रभास और कृति सेनन का फर्स्ट लुक पोस्टर आदिपुरुष से रिलीज किया जाएगा।
लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आदिपुरुष से पहला पोस्टर प्रभास का रिलीज होगा जो कि राम नवमी यानी 21 अप्रैल के मौके पर रिलीज किया जा सकता है। हालांकि इस तरह की डेट्स को लेकर अभी आदिपुरुष के मेकर्स ने कोई औपचारिक बयान नहीं दिया है। फिलहाल इस तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

हालांकि अभी फर्स्ट लुक के लिए फैंस को लंबा इंतजार करना होगा। आदिपुरुष को लेकर फैंस लगातार बेकरार है। आए दिन आदिपुरुष हैशटैग सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते हैं।

फैंस ने बनाया प्रभास का फर्स्ट लुक पोस्टर
हाल में ही प्रभास का राम अवतार का पोस्टर सोशल मीडिया पर खासा वायरल हुआ था जिसे फैंस ने द्वारा बनाया गया था। अब फैंस प्रभास के लुक को देखने के लिए काफी एक्साइटिड हैं।

सैफ अली खान बनेंगे रावण
प्रभास राम तो सैफ अली खान लंकेश के किरदार में नजर आएंगे। फिलहाल मुंबई में आदिपुरुष की शूटिंग चल रही है। हाल में ही कृति सेनन और सनी सिंह की फिल्म में एंट्री हुई है।

मेगा बजट फिल्म
400 करोड़ की आदिपुरुष लगातार चर्चा में हैं। फिल्म में मल्टी स्टार नजर आएंगे और रामायण को एक बार फिर फैंस को नए अंदाज में देखने को मिलेगी।

काजोल की एंट्री
हाल में ही खबरें आई थीं कि आदिपुरुष में काजोल की एंट्री हुई है। लेकिन काजोल के रोल को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई। वहीं ऑफिशियल ऐलान इस बारे में नहीं हुआ।


Click it and Unblock the Notifications