450 करोड़ की आदिपुरुष का टीजर देख फैंस हुए हैरान, बाहुबली दिखाई दिए प्रभास, देखिए बड़ी ब्लॅाकबस्टर
साउथ के सुपरस्टार प्रभास की आगामी फिल्म आदिपुरुष है। इस फिल्म में वह भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। 450 करोड़ के बजट के साथ इसे तैयार किया गया है। हाल ही में इंटरनेट पर आदिपुरुष का टीजर सामने आया है। जो कि प्रभास के फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। प्रभास के किसी फैन द्वारा बनाया गया यह टीजर सोशल मीडिया पर अपनी मजबूत पकड़ बना चुका है।

जहां पर प्रभास के फैंस बैक टू बैक इस वीडियो को शेयर कर बोल रहे हैं कि उनके लिए इस ऐतिहासिक फिल्म का इंतजार करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में इस टीजर में प्रभास की पहली झलक देख आपके भी होश उड़ जायेंगे। इस फिल्म को मेकर्स जनवरी 2023 में रिलीज करेंगे। फिल्म का केवल एक पोस्टर सामने आया है। जहां पर प्रभास के साथ सैफ अली खान, कृति सेनन और बाकी के कलाकारों की पहली झलक नहीं दिखाई दी थी।

आदिपुरुष की पहली झलक
आदिपुरुषकी पहली झलक में प्रभास का दमदार लुक नजर आ रहा है। इस वीडियो को प्रभास ट्रेंड्स के ट्विटरहैंडल पर शेयर किया गया है।इस वीडियो को देखने के बाद फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और असली टीजर के साथ प्रभास को बतौर आदिपुरुषदेखने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं। फैंस बैक टू बैक इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो में प्रभास का जलवा आप देखते रह जायेंगे।

450 करोड़ का बजट
एक रिपोर्ट अनुसार भारत की सबसे बड़ी फिल्म होगी जो कोविड 19 के बाद सिनेमाघर में रिलीज होगी। ऐसे वीएफएक्स का इस्तेमाल होगा जो कि किसी भारतीय फिल्म में पहले नहीं देखा गया होगा। इस वजह से इसका बजट 450 करोड़ के करीब होगा।

आदिपुरुष फिल्म हिंदी, तेलुगू, तमिल और मलयालम में रिलीज
आदिपुरुष फिल्म हिंदी, तेलुगू, तमिल और मलयालम के साथ अन्य लोकप्रिय भाषाओं में डब की जाएगी। यानी कि हिंदी सिनेमा के दर्शकों के साथ साउथ का बड़ा मार्केट भी आदिपुरुष के निशाने पर है।सैफ अली खान इस फिल्म में लंकेश की भूमिका निभायेंगे।गौरतलब है कि रामायण की इस कहानी को ओम राउत 3डी में ला रहे हैं जो कि एक शानदार प्रोजेक्ट है


Click it and Unblock the Notifications