400 करोड़ की 'आदिपुरुष' क्या होगी दिवाली पर रिलीज? मेकर्स ने किया बड़ा खुलासा, जानिए डिटेल !
सुपरस्टार प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन की आदिपुरुष 400 करोड़ के बजट के साथ बनकर तैयार है। ऐसे में फैंस इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि आखिर कब आदिपुरुष की रिलीज तारीख का ऐलान होगा। बीते एक साल से अधिक कोरोना वायरस के कारण कई बड़ी फिल्मों की रिलीज इस साल के लिए प्लान की गई है।

ऐसे में आदिपुरुष की तारीख को लेकर मेकर्स अभी तक कोई फैसला नहीं ले पाए हैं। आदिपुरुष की शूटिंग भी कोरोना वायरस के बीच ही पूरी सावधानी से की गई है। ऐसे में मेकर्स आदिपुरुष की रिलीज को लेकर कोई बड़ी तारीख का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले 11 अगस्तर 2022 को आदिपुरुष रिलीज करने का फैसला मेकर्स ने किया था। लेकिन आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा को सोलो रिलीज देते हुए मेकर्स ने इस तारीख को छोड़ दिया।

आदिपुरुष की रिलीज?
इसके लिए आमिर खान ने निर्माता भूषण कुमार और आदिपुरुष की पूरी टीम को धन्यवाद बोला था। पिछले एक महीने से इस बात की चर्चा तेज हो रही है कि आदिपुरुष को दिवाली पर रिलीज किया जा सकता है।

आदिपुरुष की रिलीज तारीख
लेकिन हाल ही में भूषण कुमार ने इस पर रोशनी डाली है कि आदिपुरुष की रिलीज तारीख क्या हो सकती है? पिंकविला से बातचीत के दौरान भूषण कुमार ने आदिपुरुष की रिलीज तारीख पर कहा है कि अभी इसकी रिलीज को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है। सही निर्णय लेने के बाद इस खबर को साझा किया जाएगा।

आदिपुरुष का बजट 350 से 400 करोड़
उन्होंने आगे कहा कि दिवाली के करीब कई फिल्मों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। ऐसे में हम एक उचित तारीख की तलाश में हैं। आपको बता दें कि आदिपुरुष को दिवाली पर रिलीज करने की खबर इस वजह से भी सामने आयी है क्योंकि भगवान राम की कहानी को इसमें दिखाया गया है।

आदिपुरुष की सोलो रिलीज
प्रभास मुख्य भगवान राम की भूमिका में दिखाई देंगे। रावण की भूमिका सैफ अली खान निभा रहे हैं। सीता का किरदार कृति सैनन निभाते हुए दिखाई देंगी। मेकर्स आदिपुरुष को किसी अन्य फिल्म के साथ क्लैश में लाकर खड़ा नहीं करना चाहते हैं। वह चाहते हैं कि आदिपुरुष की सोलो रिलीज मिल सके। ताकि हिंदी, तमिल, तेलुगु भाषा में आदिपुरुष को कमाई के लिए किसी और के साथ आकर नहीं खड़ा होना पड़े।


Click it and Unblock the Notifications