400 करोड़ की आदिपुरुष में जन्नत एक्ट्रेस की जबरदस्त एंट्री, प्रभास-सैफ के साथ दमदार एक्शन

400 करोड़ के बट के साथ निर्देशक ओम राउत अपनी आगामी फिल्म आदिपुरुष को बना रहे है। रामायण की कहानी को पर्दे पर उतारने के लिए एक लंंबी कास्ट की भी प्लानिंग की गई है।कृति सेनन, सैफ अली खान , सनी सिंह के साथ इस लंबी कास्ट लिस्ट में एक नाम सोनल चौहन का भी शामिल हो गया है।

sonal chauhan

सोनल चौहान आधिकारिक तौर पर फिल्म की स्टार कास्ट में शामिल हो चुकी हैं और वे प्रभास, सैफ अली खान और कृति सनोन के साथ इस ऐतिहासिक फिल्म में स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगी! इस माइथोलॉजिक फिल्म में सोनल अहम किरदार निभाते हुए नज़र आएंगी। हालांकि उनका किरदार क्या होगा, इस पर अभी खुल कर खुलासा नहीं हुआ है।

आदिपुरुष का बजट 350 से 400 करोड़

आदिपुरुष का बजट 350 से 400 करोड़

आदिपुरुष फिल्म का हिस्सा बनने पर सोनल चौहान ने कहा कि मैं इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हूं। यह मेरे लिए बड़ी बात है कि मैं फिल्म आदिपुरूष का हिस्सा हूं। मैंने अब तक जितनी भी फिल्में की हैं यह फिल्म उससे बहुत ही अलग है।

माइथोलॉजिकल प्रोजेक्ट

माइथोलॉजिकल प्रोजेक्ट

वह आगे कहती हैं कि मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शक इस लार्जर देन सिनेमा फिल्म अदिपुरुष को जरूर एंजॉय करेंगे।"यह सोनल का पहला माइथोलॉजिकल प्रोजेक्ट है इस तरह की भूमिका में बड़े पर्दे पर अपने टैलेंट को शाइन करते हुए देखना बहुत रोमांचक होगा।

 आदिपुरूष की पूरी टीम

आदिपुरूष की पूरी टीम

बता दें कि ओम राऊत द्वारा निर्देशित आदिपुरूष हिंदी और तेलुगु में रिलीज की जाएगी। निर्देशक ओम ने फ़िल्म तन्हजी: अंगसंग वॉरियर से डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था। आदिपुरूष के अलावा सोनल साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के साथ द घोस्ट में नज़र आएंगी। आप को बता दें कि सोनल ने इस फिल्म में जैकलीन फर्नाडीज को रिप्लेस किया है। इस हाई ऑक्टन एंटरटेनर फिल्म को प्रवीण सत्तरू डायरेक्ट कर रहे हैं।

3डी में रिलीज होगी आदिपुरुष

3डी में रिलीज होगी आदिपुरुष

सैफ अली खान इस फिल्म में लंकेश की भूमिका निभायेंगे।रामायण की इस कहानी को ओम राउत 3डी में पेश किया जाएगा।

आदिपुरुष की कास्टिंग

आदिपुरुष की कास्टिंग

बता दें कि आदिपुरुष की कास्टिंग में अजय देवगन का भी नाम सामने आया था। लेकिन अभी तकउसे लेकर कोई तय जानकरी सामने नहीं आयी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X