प्रभास की अगली फिल्म आदिपुरूष का पोस्टर - बनेंगे भगवान राम, कौन होंगी सीता
प्रभास की अगली फिल्म को लेकर कल ही एक हिंट दिया गया था और अब फिल्म का पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म का नाम है आदिपुरूष और फिल्म में प्रभास भगवान राम के किरदार में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म का पोस्टर टीसीरीज़ के हैंडल से ट्वीट हुआ है।
फिल्म के पोस्टर में एक बड़ा सा A बना दिख रहा है। इस A में भगवान राम, हनुमान, रावण के 10 सर और अयोध्या का राज्य भी दिखाई दे रहा है।

फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं तानाजी फेम ओम राउत और इसे प्रोड्यूस कर रही है टीसीरीज़। फिल्म हिंदी, मलयालम, तमिल और तेलुगू में बनेगी। फिल्म को लेकर कल से ही काफी माहौल बनाया गया है।
फिल्म जल्दी ही फ्लोर पर जाएगी। फिल्म को लेकर बाकी सूचना फिलहाल नहीं आई है लेकिन जल्दी ही दर्शकों को फिल्म की बाकी डीटेल्स भी मिल जाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











