..................... प्रभास 20- फिल्म का पहला पोस्टर 10 जुलाई को होगा रिलीज | Prabhas 20- Title and first look poster of the film to release on July 10 - Hindi Filmibeat

इंतजार खत्म- 'प्रभास 20' का फर्स्ट लुक पोस्टर और टाइटल 10 जुलाई को होगा रिलीज

By Staff

सुपरस्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म अब रिलीज़ के करीब पहुंच रही है। उनकी आगामी फिल्म के निर्माताओं ने एक पोस्टर जारी किया है जिसमें 10 जुलाई 2020 में फिल्म का पहला लुक पोस्टर रिलीज़ करने की घोषणा की गई है। पोस्टर के बीचोबीच एक घड़ी के साथ 'फर्स्ट लुक' लिखा हुआ है और घड़ी की सुई 10 बजे की ओर इशारा कर रही है, जो यह दर्शाता है कि 'प्रभास 20' का पहला लुक सुबह 10 बजे रिलीज़ होगा।

Recommended Video

Prabhas के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी: Prabhas 20 का जल्द आ रहा है First Look | FilmiBeat

फिल्म में प्रभास के साथ पूजा हेगड़े, भाग्यश्री, मुरली शर्मा, सचिन खेडेकर, प्रियदर्शी, साशा छेत्री, कुणाल रॉय कपूर और सथ्यन जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।

Prabhas

खास बात है कि यह 'बाहुबली' प्रभास की बीसवीं फिल्म है। फैंस के लिए यह बेहद खास है। 'प्रभास 20' राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित और कोटागिरी वेंकटेश्वर राव द्वारा एडिट की गई है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी मनोज परमहंस द्वारा की गई है और फिल्म के प्रोडक्शन डिजाइनर आर रवींद्र हैं। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज होगी।

फिल्म का निर्माण भूषण कुमार ने अपने बैनर टी-सीरीज़ के साथ-साथ यूवी क्रिएशन्स के वामसी प्रमोद के साथ किया है। बाहुबली के बाद प्रभास की फिल्म साहो रिलीज हुई थी, जिसे हिंदी में भी बनाया गया था। फिल्म ने अच्छी कमाई की थी। बाहुबली की लोकप्रियता के बाद उत्तर भारत में भी प्रभास की तगड़ी फैन फॉलोइंग बन चुकी है। जिसका फायदा उनकी फिल्मों को मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X