..................... Powerful star cast of the film ‘Bara Number’ announced; Vir Das to turn director - Hindi Filmibeat

फिल्म ‘बारा नंबर’ की दमदार स्टारकास्ट का ऐलान, वीर दास बनेंगे डायरेक्टर

By Filmibeat Desk

Bara Number: अभिनेता, कॉमेडियन, इंटरनेशनल एमी विजेता कलाकार और फिल्ममेकर वीर दास ने अपनी आगामी निर्देशित फिल्म 'बारा नंबर' की स्टारकास्ट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। यह एक फाउंड-फुटेज साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म है, जिसमें भारतीय सिनेमा के कई बेहतरीन और प्रतिभाशाली कलाकार एक साथ नज़र आने वाले हैं।

Bara Number

हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस के बाद बतौर निर्देशक विर दास की यह अगली फिल्म है। बारा नंबर में विर दास के साथ शीबा चड्ढा, अरुणोदय सिंह, अहसास चन्ना, अतुल कुलकर्णी, निहारिका लाइरा दत्त, श्रिया पिलगांवकर, सुहैल नय्यर, पूजा सारुप और नवीन कौशिक जैसे दमदार कलाकार शामिल हैं।

Also Read
'शादी तक इंडस्ट्री में..' नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो 'डबल डेट' में अपारशक्ति खुराना का बड़ा खुलासा
'शादी तक इंडस्ट्री में..' नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो 'डबल डेट' में अपारशक्ति खुराना का बड़ा खुलासा

इन सभी कलाकारों ने अपने करियर में कई चर्चित फिल्मों, वेब सीरीज़ और यादगार किरदारों के ज़रिए दर्शकों का दिल जीता है। इस प्रोजेक्ट में कवी शास्त्री क्रिएटिव प्रोड्यूसर के रूप में जुड़े हैं।

दिलचस्प बात यह है कि यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब कॉमेडियन से फिल्ममेकर बने करी बार्कर की सुपरनैचुरल साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' दुनियाभर के सिनेमाघरों में चर्चा बटोर रही है। यह संयोग इस बात की ओर भी इशारा करता है कि आजकल कई कॉमेडियन कहानी कहने के नए और गंभीर जॉनर की ओर रुख कर रहे हैं। विर दास भी 'बारा नंबर' के ज़रिए हॉरर जॉनर में कदम रख रहे हैं।

फिल्म की स्टारकास्ट के बारे में बात करते हुए विर दास ने कहा, "इस प्रोजेक्ट को खास बनाने वाली सबसे बड़ी बात यह थी कि मुझे उन कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला, जिनके काम की मैं वर्षों से प्रशंसा करता आया हूं। शीबा, अतुल, अरुणोदय, श्रिया, अहसास, निहारिका, सुहैल और नवीन - सभी अपनी अलग ऊर्जा, समझ और सच्चाई इस फिल्म में लेकर आए हैं। हॉरर तभी प्रभावी बनता है जब दर्शकों को हर पल वास्तविक लगे, और इस पूरी टीम ने इस कहानी को मेरी कल्पना से भी कहीं आगे पहुंचा दिया है।"

फिल्म की कास्टिंग की घोषणा के बाद से ही दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ गया है। अपनी बहुमुखी प्रतिभा, दमदार अभिनय और प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस के लिए पहचाने जाने वाले ये कलाकार पहली बार एक साथ इस अनोखी हॉरर फिल्म में नजर आएंगे। इतनी मज़बूत स्टारकास्ट के साथ 'बारा नंबर' फिलहाल निर्माणाधीन सबसे बहुप्रतीक्षित हॉरर फिल्मों में से एक बनती जा रही है।

Read more about: vir das
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X