एयर इंडिया की उड़ती फ्लाइट में पावरकट, घबरा गए कंपोजर साजिद खान, वीडियो पोस्ट कर कहा- 'दुआ करना सही सलमात..'

Sajid Khan

Sajid Khan Air India Flight Video- अहमदाबद से उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को क्रैश हुए अभी 1 महीना भी पूरा नहीं हुआ है कि एक वीडियो ने सामने आकर लोगों को डरा दिया है। इस वीडियो को खुद मशहूर कंपोजर साजिद खान ने रिकॉर्ड किया है और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

साजिद-वाजिद के नाम से मशहूर साजिद खान ने इस वीडियो में एयर इंडिया की लापरवाही बुरे हालात के बारे में बताया है। फ्लाइट जब आधे रास्ते में थी तो करीब 4 बार ऐसा हुआ कि फ्लाइट का पावरकट हुआ।

इस दौरान फ्लाइट में बैठे सभी लोग काफी डरे हुए थे। साजिद खान ने वीडियो शूट किया और कहा कि प्रार्थना करिए हमारे लिए।

दहशत में यात्री, क्या बोले साजिद?

साजिद खान ने इस वीडियो को खुद शूट किया है। वो कह रहे हैं, ''इतना बड़ा कांड हो गया एयर इंडिया का और अभी हम फिर एयर इंडिया की फ्लाइट में दुबई से बैठे हैं। ये देखो सबलोग परेशान हैं, डेढ़ घंटा हो गया है और 4 बार लाइट चली गई है। कोई जवाब नहीं दे रहा और सब लोग काफी हल्के में ले रहे हैं। सब हंस रहे हैं मजे ले रहे हैं, लेकिन ये एक सीरियस मामला है, बच्चे पीछे बैठे हैं घबरा रहे हैं, कांप रहे हैं। पता नहीं ये अच्छा है या बुरा लेकिन इंशाल्लाह हम सही से घर पहुंचेंगे।'' इस वीडियो के सामने आते ही लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं।

हुआ था भयानक हादसा

12 जून 2025 का वो दिन कौन भूल सकता है जब अहमदाबाद से यूके के लिए फ्लाइट उड़ी थी और कुछ ही मिनटों में क्रैश कर गई थी। इस दौरान फ्लाइट में बैठे सभी यात्रियों की जान चली गई थी सिर्फ एक व्यक्ति जिंदा बचा था। इस क्रैश का एक वीडियो भी वायरल हुआ था जो कि लोगों के रोंगटे खड़े करने के लिए काफी था।

More from Filmibeat

Read more about: sajid khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X