बैक 2 बैक रिलीज़ हुए दो शानदार POSTER, 2018 के दो और छोटे छोटे धमाके
बॉक्स ऑफिस पर अगले 6 महीनों में कई छोटे छोटे धमाके होने वाले हैं। इन्हीं में से दो धमाकों के पोस्टर आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिए गए हैं। पहली फिल्म है सत्यमेव जयते और दूसरी फिल्म है अंधाधुन।
सत्यमेव जयते में जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेयी एक साथ दिखाई देंगे, करप्शन से लड़ते हुए। फिल्म डायरेक्ट कर रहे हैं, मिलाप झावेरी और इसे प्रोड्यूस कर रही है टीसीरीज़। फिल्म अक्षय कुमार स्टारर गोल्ड से 15 अगस्त को क्लैश करेगी।

वहीं दूसरी तरफ आयुष्मान खुराना और राधिका आप्टे स्टारर अंधाधुन का पहला पोस्टर किसी को समझ ही नहीं आ पाएगा। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं बदलापुर फेम श्रीराम राघवन। फिल्म में आयुष्मान एक अंधे पियाने प्लेयर बने है। उनके साथ फिल्म में तबू भी दिखाई देंगी।
वैसे आने वाले कुछ महीने फिल्मों के लिहाज़ से शानदार होने वाला है। और जिनके लुक या पोस्टर आ चुके हैं, उनके लिए दर्शकों का उत्सुकता और बढ़ चुकी है। जानिए बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications