POSTERS: साल 2016 की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म.. 19 को होगा खुलासा!
[बॉलीवुड न्यूज] यह हम नहीं कह रहे, बल्कि जॉन अब्राहम की आगामी फिल्म 'रॉकी हैंडसम' को अब तक साल 2016 की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म माना जा रहा है। फिल्म के दो पोस्टर्स भी रिलीज कर दिए गए हैं। जॉन अब्राहम ने ट्विटर पर इसे रिलीज करते हुए लिखा- बिगेस्ट एक्शन फिल्म ऑफ द ईयर #RockyHandsome..
निशिकांत कामत के निर्देशन में बन रही है यह फिल्म 25 मार्च को रिलीज होने वाली है। फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ श्रुति हसन और नथालिया कौर मुख्य किरदारों में दिखेंगे। बहरहाल, फिल्म का पहला टीजर 19 जनवरी को रिलीज होने वाली है।
Must Read: इस साल सलमान खान संग ये सितारे.. सिंगल से होंगे मिंगल!
दोनों ही पोस्टर्स में जॉन अब्राहम के हाथ पर फोकस किया गया है। एक पोस्टर में उन्होंने बंदूक पकड़ी हुई है, तो दूसरे चाकू। फिल्म के दोनों पोस्टर देखकर ही साफ है कि फिल्म खून- खराबे से भरपूर होगी।
वहीं, निर्देशक की बात करें तो निशिकांत कामत ने पिछले साल 'दृश्यम' जैसी बेहतरीन फिल्म दी है, लिहाजा दर्शकों को उनसे अब काफी उम्मीदे हैं। खैर, रॉकी हैंडसम क्या है और कैसी है, इसके हमें 19 जनवरी का इंतजार करना होगा।
तब तक देखते हैं इस साल की आने वाली एक्शन फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications














