नए पोस्टर के साथ तूफान के टीजर को मिली प्रतिक्रिया के लिए फरहान अख्तर ने कहा शुक्रिया!

By Filmibeat Desk

एक्सेल एंटरटेनमेंट ने हाल ही में फरहान अख्तर अभिनीत फिल्म 'तूफ़ान' का टीजर जारी किया है, जिसे डायरेक्ट अमेज़ॉन प्राइम वीडियो रिलीज़ किया जाएगा और टीज़र को देशभर के प्रशंसकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। जब से तूफ़ान की घोषणा की गई है, यह सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक रही है और जब भी एक नई फोटो या एक्सकलुसिव फोटो रिलीज़ की जाती है, यह इंटरनेट पर हलचल पैदा कर देता है..

फिल्म के टीज़र को रिलीज़ के बहुत कम समय के भीतर केवल यूट्यूब पर 16 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। टीज़र को मिले प्यार के लिए आभार व्यक्त करते हुए, फरहान अख्तर लिखते हैं,"Thank you for the love you have shown the teaser. It makes every drop of blood, sweat and tears put into creating this character, worth having shed.

toofaan, farhan akhtar, तूफान, फरहान अख्तर

फ़िल्म 'तूफ़ान' में फरहान पहले कभी नहीं देखे गए किरदार में नज़र आएंगे जहाँ वह एक टपोरी की भूमिका निभा रहे है और बाद में एक राष्ट्रीय स्तरीय मुक्केबाज बन जाते है।

इस फिल्म के साथ फरहान और राकेश ओम प्रकाश मेहरा की जोड़ी वापसी कर रही है जिन्होंने इससे पहले फ़िल्म 'भाग मिल्खा भाग' के साथ दुनियां का मनोरंजन किया था। फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी, राकेश ओमप्रकाश मेहरा और फरहान अख्तर द्वारा किया गया है।

तूफान का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया है जिसमें फरहान अख्तर ने अभिनय किया है और मृत्युंजय ठाकुर व परेश रावल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 'तूफ़ान' का प्रीमियर 21 मई 2021 में अमेज़न प्राइम वीडियो पर किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X