TRAILER: सनी देओल का धमाकेदार.. और कॉमेडी का तड़का.. मजेदार!
सनी देओल, बॉबी देओल, श्रेयास तलपडे स्टारर फिल्म पोस्टर ब्वॉयज का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। और कोई शक नहीं कि यह काफी मजेदार है। बता दें, इस फिल्म से श्रेयास तलपडे निर्देशन के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं। फिल्म 8 सितंबर को देशभर में रिलीज होगी।
फिल्म में जहां बॉबी देओल शुद्ध हिंदी वाले स्कूल टीचर हैं.. वहीं सनी देओल रिटायर्ड फौजी.. और श्रेयास एक एजेंट। फिल्म के ट्रेलर में कई डॉयलोग्स आपको हंसाएंगे। वहीं, सालों बाद देओल भाइयों को ऑनस्क्रीन साथ में देखकर भी अच्छा लगेगा।
पोस्टर ब्वॉयज इसी नाम से बनी हिट मराठी फिल्म का हिंदी रीमेक है। ये एक कॉमेडी फिल्म है, जहां 3 लोगों की कहानी है, जो अचानक से मुश्किल में फंस जाते हैं जब उनकी तस्वीरें हर जगह पोस्टर्स में नजर आने लगती है।
हमें फिल्म का ट्रेलर मजेदार लगा.. आप भी देंखे यहां-
sunny deol bobby deol shreyas talpade poster boys trailer सनी देओल बॉबी देओल श्रेयास तलपड़े पोस्टर ब्वॉयज


Click it and Unblock the Notifications
