यमला, पगला, दीवाना...बड़ी मस्त-मस्त है

By अंकुर शर्मा

yamla-pagla-deewana
बड़े दिन बाद अगर आप किसी फिल्म को देखकर मुस्कुराना चाहते हैं तो देओल परिवार की यमला, पगला, दीवाना जरूर देखने जाइये। ये हमारा नहीं बल्कि पंजाब प्रांत के लोगों का कहना है जो इस कंपकंपाती ठंड में भी इस फिल्म का लुत्फ उठा रहे हैं। देओल परिवार की फिल्म यमला, पगला, दीवाना को उत्तर भारत में बेहतर ओपनिंग मिली है। खासकर पंजाब में तो सभी शो हाउसफुल गए हैं।

फिल्म में वो सभी कुछ हैं जो एक आईटम फिल्म में होना चाहिए। लंबे अरसे बाद आपको पर्दे पर दिखायी दिये धर्मेन्द्र से कोई शिकायत नहीं होगी। हमेशा की तरह भारी-भरकम डॉयलाग से लोगों का दिल जीतने वाले सन्नी देओल का काम भी बेहद शानदार है। रही बात छोटे भाई बॉबी की तो वो अपने बाप और भाई के आगे तो नजर नहीं आते हैं लेकिन एक्टिंग की बात करें तो सराहनीय काम किया है।

फिल्म के आईटम सांग..इश्क का मंजन..और देओल परिवार के ठुमके जरूर आपको भी डांस करने पर मजबुर कर देंगे। रही बात कॉमेडी की तो इतना तो तय है कि फिल्म को देखकर जब भी आप सिनेमा हॉल से बाहर निकलेंगे तो आप के चेहरे पर खूबसूरत मुस्कान होगी। कुल मिलाकर वाकई में यमला, पगला, दीवाना बेहद मस्त हैं।

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी पंजाब औऱ राजस्थान के थिएटर में फिल्म की बेहतर शुरुआत हुई है। अमृतसर, जालंधर, चंडीगढ़ और लुधियाना के थिएटरों में 80 से 90 फीसदी कलेक्शन हुआ है। हालांकि मुंबई में पहले दिन 30 से 35 प्रतिशत कलेक्शन हुआ है। जबकि दिल्ली, यूपी और हरियाणा में 60-70 फीसदी कलेक्शन हुआ है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X