पैसा वसूल टाईम पास है 'रेडी'

हां जो लोग ये सोचते है कि फिल्म मनोरंजन का ही साधन है। वीकेंड पर जो लोग काम के बोझ को मिटाना चाहते हैं उन्ही को ध्यान में रखकर बनायी गयी बेहतरीन फिल्म है रेडी। सलमान हमेशा की तरह ही शानदार दिखें हैं। फिल्म की यूएसपी ही सलमान थे जो कि कहीं से गलत नहीं है। असिन बेहद ही हसीन नजर आयी हैं। एक्टिंग के नाम पर उनके लिए कुछ नहीं था लेकिन फिर भी वो सल्लू के साथ खूबसूरत लगीं है। संगीत चलताऊ फिल्म की ही तरह है, जो लोगों को इक्ट्ठा और सड़क पर झूमने को मजबूर करता है।
करेक्टर ढ़ीला में नजर आयी जरीन खान की मेहनत रंग लाती नजर आती है। हो सकता है कि उन्हें अब फिल्मों में काम मिल जाये। कुल मिलाकर एक बढ़िया मनोरंजक फिल्म है। कहना गलत ना होगा कि फिल्म क्लास के लिए बल्कि मास की है जिसे देखकर लोगों का पूरा पैसा वसूल होता है।


Click it and Unblock the Notifications











