शानदार है 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई'

By अंकुर शर्मा

ONCE UPON A TIME IN MUMBAAI
लंबे अरसे के बाद बॉक्स आफिस पर कोई एक्शन फिल्म दिखायी दी है। वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई को पूरी तरह से निर्देशक मिलन लुथरिया की फिल्म कही जा सकती है। जिन्होंने एक गंभीर निर्देशक की भूमिका निभायी है। वंस.....में जो दिखाया गया सच में वो काबिले तारीफ है क्योंकि फिल्म भटकाव पैदा नहीं करती है।

जिसके लिए अगर कोई तारीफ का पात्र है तो वो है फिल्म के डायरेक्टर साहब मिलन। सत्तर के दशक में मुंबई में शुरू हुए अंडरवर्ल्ड के खौफ और खूनी खेल को मिलन ने कुछ इस अंदाज में बयां किया कि लोगों को एहसास हो गया कि वाकई में सुल्तान मिर्जा जैसा कैरक्टर उनके आंखो के सामने हैं।

शानदार है 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई'

पूरी फिल्म अजय और इमरान के इर्दगिर्द घूमती है। अजय के बारे में क्या कहा जाये वो जो करते हैं वो कमाल का करते हैं, रफ्ता रफ्ता उनके अभिनय में पैना पन आने लगा गया है। शोएब के रोल में इमरान ने मेहनत की और इस रोल में खुद को फिट किया है। शोएब की चुलबुली प्रेमिका मुमताज के रोल में प्राची देसाई को अभी बहुत कुछ सीखना होगा।

देखने लायक है 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई'

अन्य कलाकारों में पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में रणदीप हुड्डा खूब जमे हैं। रही बात की कंगान की तो पूरी फिल्म में उन्हें खूबसूरत माशूका के रूप में पेश किया गया है जिसे उन्होंने बखूबी निभाया है। सुंदर तो वो हैं सो वही कैश कराया गया है। यकीनन वो अच्छी लगीं है और अच्छा काम किया है। रही बात संगीत की तो प्रीतम ने एकबार फिर साबित किया कि वो बेहतरीन है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई एक देखने लायक फिल्म है जिसे देख कर आप बिल्कुल निराश नहीं होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X