मर्डर 2 : नई बोतल, पुरानी शराब लेकिन नशा नहीं

Murder 2
बॉलीवुड हमेशा परिवर्तनशील रहा है, कब यहां कौन सी चीज लोगों को पसंद आ जाये कहना थोड़ा मुश्किल है लेकिन इतना तय है कि जिस चीज को लोग पसंद करने लगते है फिर उसका ओवरडोज लोगों को दिया जाने लगता है जो कि वाकई में घातक सिद्ध होता है। कुछ ऐसा ही हुआ है शुक्रवार को प्रदर्शित हुई फिल्म मर्डर 2 के साथ|

जिसको देखकर वो लोग बेहद निराश हुए जिन्होंने उम्मीद लगाई थी ये फिल्म मर्डर की तरह हॉट होगी। कुछ अपनी पुरानी फिल्मों की नकल और कुछ विदेश फिल्मों की कहानी को चुरा कर बनायी गयी भट्ट प्रोडक्शन की ये फिल्म लोगों के दिलो-दिमाग पर दस्तक नहीं देती है।

मर्डर फिल्म जब आयी थी लोग नाच-गाना देखकर बोर हो चुके थे। काफी लंबे अरसे बाद पर्दे पर एक्स्ट्रा मैरेटल अफेयर को बेहद ही हॉट रूप में प्रस्तुत किया गया था। फिल्म का संगीत लोगों को मदहोश कर देता था और फिल्म की कहानी लोगों को अपनी सीट से उठने नहीं देती थी जिसका नतीजा ये हुआ कि तमाम आलोचनाओं की शिकार मर्डर ने सफलता का परचम लहरा दिया था।

लेकिन ये बात हुए एक अरसा होने को आया है। फिल्मों में लव,सेक्स और धोखा को पिछले काफी समय से दर्शकों के सामने परोसा जा रहा है जिसके चलते लोग इन चीजों से बुरी तरह से बोर हो चुके हैं| उन्हें अब नयापन चाहिए जो कि उन्हें मिल नहीं रहा है।

मर्डर 2 भी लव, सेक्स और धोखा का ओवरडोज है जिसे पचा पाना मुश्किल है। ना तो फिल्म का संगीत लोगो को लुभाता है और ना ही इमरान हाशमी और जैकलीन के अभिनय में इतनी कशिश है कि वो लोगों को सीटों से चिपकने पर मजबूर करें। जैकलीन भी मल्लिका की तरह लोगों को दीवाना नहीं करती है।

अगर भट्ट कैंप इमरान और जैकलीन को हॉट बनाने की कोशिश करने के बजाय स्टोरी पर ध्यान देता तो मर्डर 2 को सफल होने से कोई रोक नहीं सकता था। लेकिन ऐसा हुआ नहीं| कहना गलत ना होगा कि मर्डर 2 नयी बोतल में ऐसी पुरानी शराब है जिसका नशा नहीं होता जबकि पुरानी शराब ज्यादा नशीली होती है। कुल मिलाकर मर्डर 2 से लोगों को निराशा ही हाथ लगी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X