प्यारी-प्यारी है मेरे ब्रदर की दुल्हन

फिल्म को बड़े ही साफ-सुथऱे ढंग से पेश किया गया है। इस फिल्म की कहानी अक्सर लोगों की जीवन में सामने आ जाती है कि गये थे भाई के लिए लड़की खोजने और पसंद आ जाती है खुद की दुल्हन। डिंपल का किरदार कैटरीना कैफ ने बखूबी निभाया है। लगातार आती जा रही फिल्मों के बाद भी कैट में अभी भी बहुत कुछ नया लगता है जिसे लोग देखना पंसद कर रहे है।
एक्टर को तौर पर इमरान खान और अली जाफऱ भी बोर नहीं करते हैं। दोनों की ही एक्टिंग जबरदस्त है। दोनों ने ही एक बार फिर से साबित कर दिया है कि उन्हें अभिनय आता हैष वो बॉलीवुड के बरसाती मेढ़क नहीं है जो एक मौसम यानी एक हिट फिल्म देकर घर बैठ जाये। आने वाले दिनों इन दनों के सितारे काफी अच्छे हो सकते हैं। फिल्म का संगीत भी लोगों को आकर्षित कर रहा है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि प्यारी-प्यारी है मेरे ब्रदर की दुल्हन।


Click it and Unblock the Notifications