आई हेट... से हो गई हेट
शुक्रवार को रीलिज हुई पुनीत मल्होत्रा निर्देशित आई हेट लवस्टोरीज ने दर्शको को खास कर के युवा वर्ग को अपनी ओर आकर्षित नहीं कर पायी। लोगों को इस फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं मिला जिसकी वजह से वो इस फिल्म की वाहवाही कर सके। युवाओं के दिलों पर राज करने का दावा करने वाली इमरान-सोनम की जोड़ी वाली फिल्म लोगों को तीन घंटे तक बांधी भी नहीं रख सकी। कहीं कहीं तो आलम ये दिखा कि दर्शक इंटरवल के बाद फिल्म छोड़ कर निकल गए।
देखें : आई हेट..... की तस्वीरें
एक सिनेमा घर के मालिक ने बताया कि आमतौर पर लव स्टोरी पर फिल्म बनाने वाले निर्देशक करण जौहर ने इस बार प्यार को नकारने वाली फिल्म आई हेट लव स्टोरी फिल्म बनाई है। फिल्म देखने के लिए सुबह से नौजवानों की कतारें लग गई थीं। लेकिन फिल्म देखकर निकले नौजवानों को फिल्म समझ के परे लगी।
कुछ को तो फिल्म बेहद बोर तो कुछ को फिल्म चलताऊ लगी। सोनम कपूर की खूबसूरती भी लोगों को रास नहीं आयी तो वहीं इमरान का मैजिक भी फेल हो गया। दर्शको के रिस्पांस से तो लगता है कि आई हेट लवस्टोरीज से लोगों को हेट हो गई है।


Click it and Unblock the Notifications











