क्रूक : गंभीर मु्द्दे की घटिया कहानी

इस हफ्ते सिनेमाघरों में अभिनेता इमरान हाशमी की फिल्म 'क्रूक" प्रदर्शित हुई है। निर्देशक मोहित सूरी ने 'क्रूक" के साथ ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों के साथ होनेवाले नस्लवाद के मुद्दे को उठाया है, लेकिन इस जबरदस्त मुद्दे को उन्होंने एक बेकार से शौकिया झगड़े वाली कहानी में बदल दिया है।
फिल्म में अभिनेता इमरान हाशमी एक छोटे-मोटे मूवी पाइरेट के किरदार में हैं, जो गैरकानूनी तरीके से मेलबोर्न आया हुआ है और वहां उसे प्यार हो जाता है एक सीधी-सादी रेडियो जॉकी से। इस रेडियो जॉकी के किरदार में हैं नवोदित अभिनेत्री नेहा शर्मा। शैला एलेन को सेक्स और इंटिमेट सींस के लिए और नेहा शर्मा को लगता है फिल्म में केवल एक्सपोज के लिए लिया गया है। दोनों ने ही निराश किया है। इमरान भी कुछ खास नहीं कर पाये है।न ही एक्शम, न ही संगीत और न ही कलाकार, कोई भी ऐसा नहीं है जो लोगों को आकर्षित कर सके। कुल मिलाकर कहा जा सकता है एक गंभीर मु्द्दे की घटिया कहानी है क्रूक।


Click it and Unblock the Notifications











