मॉडर्न लुक में इंडियन गर्ल है आयशा
दुनिया की चकाचौंद को पसंद करने वाली एक लड़की, जो हमेशा ग्लैमर को पसंद करती है। लोगों से दोस्ती करना उसे पसंद है। वो आगे बढ़ने के लिए कुछ भी कर सकती है। अपनी बात मनवाना भी उसे अच्छी तरह आता है। अनिल कपूर के प्रोडक्शन बैनर तले बनी फिल्म 'आयशा' की आयशा कुछ ऐसी ही है। आयशा मॉडर्न लुक में इंडियन गर्ल जैसी है, जो ग्लैमर की दुनिया में भी अपनी सीमाओं को भलीभांति समझती है।
आयशा का किरदार निभाया है सोनम कपूर ने। उनके साथ हैं अभय देओल, जिन्होंने बैंक में काम करने सीधे-सादे युवक की भूमिका निभाई है। फिल्म भले ही बहुत अच्छी नहीं है, लेकिन हमेशा मुस्कुराने वाली आयशा जिंदगी के किसी भी पड़ाव पर डरती नहीं है। वो आज के युग की लड़की है और वो दूसरों के साथ खुशियां बांटने में ज्यादा यकीन करती है। उसका जीवन पार्टियों, क्लब, पिकनिक, ब्यूटी पॉर्लर, शादियों, फैशन, आदि के इर्दगिर्द ही घूमता है। वो दूसरों की जिंदगी में दखल देना बिलकुल पसंद नहीं करती।
ग्लैमर से भरी दुनिया के तमाम चक्कर काटने के बावजूद आयशा कभी गलत संगत में नहीं पड़ती है। उसे हमेशा पता रहता है कि उसका लक्ष्य क्या है। रही बात प्यार-मुहब्बत और शादी की तो उसमें भी वो गलत निर्णय नहीं लेती है। वो ऐसी लड़की है, जो अपने मार्ग से कभी भटकती नहीं।
कुल मिलाकर देखा जाए तो आयशा ने देश की नई पीढ़ी को एक नई राह दिखाई है। ग्लैमर के चक्कर में भटक रहीं लड़कियों को आगे बढ़ने की सीख दी है। उन्हें यह बताने की कोशिश की है कि वो आत्मनिर्भर कैसे बन सकती हैं। वो कैसे अपनी सीमाओं को समझे। यही नहीं आयशा उन लड़कियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है, जो अपने व्यवसायिक व निजी जीवन के कारण ग्लैमर की दुनिया से कोसो दूर रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











