'कृष 3' का काल जाने वाला है फैमिली ट्रिप पर

'कृष 3' की कामयाबी ने फिल्म के विलेन मिस्टर काल यानी विवेक ओबरॉय को एक नया जीवनदान दिया है जिसकी वजह से विवेक ओबरॉय बेहद ही खुश औऱ उत्साहित हैं। हालांकि इससे पहले उनकी मस्ती फिल्म हिट हो गयी थी लेकिन जितनी तारीफ 'कृष 3' के लिए विवेक की हो रही है उतनी मस्ती के लिए नहीं हुई थी।

समीक्षकों ने फिल्म 'कृष 3' के विलेन काल की भरपूर तारीफें की है और कहा है कि विवेक ने साबित कर दिया कि वह एक बेहद ही अच्छे अभिनेता हैं जिनकी गलत चुनाव की फिल्मों ने उन्हें समकालीन अभिनेताओं की लिस्ट से पीछे छोड़ दिया है।

अपनी कामयाबी और फिल्म की सफलता से खुश विवेक ओबरॉय फिलहाल कोई नई फिल्म हाथ में लेने की जल्दी में नहीं हैं। अपनी इस कामयाबी का आनंद वह अपने परिवार संग छुट्टियों पर जाकर लेना चाहते हैं। विवेक ने कहा, "अभी मैंने कोई फिल्म हाथ में नहीं ली है। अभी मैं अपने परिवार के साथ अपनी छुट्टियों का आनंद लूंगा। मालूम हो कि पत्नी प्रियंका अल्वा और बेटे के साथ विवेक एक लांग फैमिली ट्रिप पर जाने वाले हैं लेकिन कहां इसका खुलासा नहीं हुआ है।

'कृष 3' से लंबे अर्से बाद सफलता का स्वाद चखने वाले इस सितारे ने कहा, "मैं लौटकर 'क्रिश 3' की सफलता का जश्न मनाऊंगा। मैं, मेरे पास आ रही फिल्मों की पटकथाएं और अन्य प्रस्ताव पढूंगा। उसके बाद तय करूंगा कि अगले साल कौन सी फिल्में करनी चाहिए।"

गौरतलब है कि 1 नवंबर को रिलीज हुई राकेश रोशन निर्देशित फिल्म 'कृष 3' ने बॉक्सऑफिस पर अब तक सारे रिकार्ड तोड़ डाले हैं। फिल्म एक दिन में इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गयी हैं तो वहीं फिल्म ने शाहरूख खान की फिल्म ' चेन्नई एक्सप्रेस' को भी पीछे छोड़ दिया है।

'कृष 3' ने अपनी रिलीज को चौथे दिन 35.91 करोड़ कमाये थे जबकि शाहरूख खान की फिल्म ' चेन्नई एक्सप्रेस' ने रिलीज को चौथे दिन 33 करोड़ कमाये थे।इसके साथ ही फिल्म ने 'कृष 3' ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X