'दोस्ताना 2' की स्क्रिप्ट में बदलाव, कार्तिक आर्यन की जगह अब अक्षय कुमार निभाएंगे लीड रोल?
धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'दोस्ताना 2' में कार्तिक आर्यन, जान्हवी कपूर और लक्ष्य ललवानी की तिकड़ी फाइनल की गई थी। लेकिन कुछ मतभेदों की वजह से कार्तिक फिल्म से बाहर हो गए। बीच में फिल्म के डिब्बाबंद होने की खबरें आ रही थीं। लेकिन ताजा अफवाहों की मानें तो दोस्ताना 2 में अब अक्षय कुमार मेनलीड किरदार निभाते नजर आएंगे।
रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्माता करण जौहर ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए अक्षय कुमार से संपर्क किया है। प्रोजेक्ट से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अक्षय को फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद आई है, और जल्द ही वो फिल्म साइन करने वाले हैं। इस बारे में एक बड़ा अपडेट बहुत जल्द आने की उम्मीद है।

दोस्ताना 2 के करीबी सूत्रों के अनुसार, "अक्षय के बोर्ड में आने के साथ, फिल्म के स्केल को थोड़ा और बड़ा किया गया है। साथ ही उनके किरदार को ध्यान में रखते हुए कई सीन्स को फिर से लिखा गया है। निर्माता इसे नवंबर तक फ्लोर पर ले जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। कॉमेडी का एक हिस्सा लंदन में शूट किया जाएगा, जहां इसे मूल रूप से सेट किया गया था।"
बहरहाल, इस समय अक्षय कुमार के पास फिल्मों की लंबी लाइन है, जो 2022 और 2023 तक रिलीज होने वाली हैं। यहां देंखे उनकी आगामी फिल्मों की लिस्ट-

रक्षाबंधन
आनंद एल राय के निर्देशन में बनी यह इमोशनल ड्रामा फिल्म 11 अगस्त को आएगी। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ भूमि पेडनेकर की जोड़ी दिखेगी। इस फिल्म को हिमांशु शर्मा ने लिखा है। जबकि आनंद एल राय और अक्षय कुमार की बहन अलका इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।

राम सेतु
राम सेतु के निर्देशक हैं अभिषेक शर्मा और क्रिएटिव निर्माता हैं डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ दिखेंगी जैकलीन फर्नाडीज़ और नुसरत भरूचा। फिल्म इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है।

ओह माय गॉड 2
साल 2012 में आई फिल्म ओह माय गॉड (OMG) में भगवान कृष्ण का किरदार निभाने के बाद सुपरस्टार अक्षय कुमार अब फिल्म के सीक्वल OMG 2 में भगवान शिव का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ पंकज त्रिपाठी हैं। इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है।

मिशन सिंड्रेला
अक्षय कुमार और रकुल प्रीत सिंह ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। इसका टाइटल फिलहाल कंफर्म नहीं है। जैकी भगनानी के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन रंजीत तिवारी ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार और रकुल के अलावा चंद्रचूर सिंह और सरगुन मेहता भी अहम किरदारों में हैं। इसे एक क्राइम थ्रिलर फिल्म बताया जा रहा है।

सेल्फी
अक्षय कुमार और इमरान हाशमी स्टारर करण जौहर के प्रोडक्शन की इस फिल्म का निर्देशन राज मेहता कर रहे हैं। फिल्म का एक टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। यहमलयालम फिल्म ड्राइविंग लाईसेंस का रीमेक है।

बड़े मियां छोटे मियां
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां'2023 के क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है।अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का प्रोडक्शन कॉस्ट 120 करोड़ लगभग है। वहीं, सभी सितारों की फीस जोड़कर बजट 350 करोड़ तक पहुंच रहा है।

सुरराई पोट्रू हिंदी रीमेक
तमिल फिल्म सुरराई पोट्रू के हिंदी रीमेक में अक्षय कुमार और राधिका मदान नजर आने वाले हैं।अक्षय कुमार ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और उन्होंने इसका एलान एक वीडियो के साथ किया है। फिल्म का निर्देशन सुधा कंगारा कर रही हैं।

गोरखा
रक्षाबंधन के बाद आनंद एल राय के साथ यह अक्षय कुमार की अगली फिल्म होगी। यह एक बायोपिक फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार भारतीय सेना की गोरखा रेजिमेंट (५वीं गोरखा राइफल्स) के एक महान अधिकारी मेजर जनरल इयान कार्डोजो का किरदार निभाने जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











