अक्षय कुमार की मां के बाद उनके रक्षाबंधन निर्देशक आनंद एल राय की मां का निधन, अंतिम संस्कार में दिखे अक्षय

बुधवार का दिन एक्टर अक्षय कुमार और फिल्ममेकर आनंद एल राय के लिए काफी दुखद रहा। बुधवार की सुबह, अक्षय कुमार की मां अरूणा भाटिया का निधन हो गया। इसके बाद दोपहर में निर्देशक - प्रोड्यूसर आनंद एल राय की मां का निधन हो गया। जहां सुबह, सितारे पवन हन्स श्मशान घाट पर अक्षय कुमार की मां अरूणा भाटिया के अंतिम संस्कार पर पहुंचे।

वहीं शाम को बॉलीवुड सितारे, आनंद एल राय को ढ़ांढ़स बंधाते दिखे और ओशीवारा के श्मशान घाट पर उनकी मां के अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे। अपने दुख के बावजूद अक्षय कुमार, ओशीवारा श्मशान घाट पर आनंद एल राय की मां के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।

post-akshay-kumar-s-mother-last-rites-director-anand-l-rai-mother-passes-away-actor-seen-at-funeral

अक्षय कुमार की मां अरूणा भाटिया काफी समय से बीमार चल रही थीं वहीं अपनी मां की सेहत की खबर सुनकर आनंद एल राय और उनके भाई रवि राय तुरंत उनके पास पहुंच गए थे। आनंद एल राय की मां के निधन के बारे में अभी ज़्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।

खबर सुनते ही पहुंचे अक्षय

खबर सुनते ही पहुंचे अक्षय

अपनी मां के अंतिम संस्कार की विधि पूरी करने के बाद जैसे ही अक्षय कुमार को आनंद एल राय की मां की खबर मिली वो भी ओशीवारा श्मशान घाट पर पहुंचे।

बेल बॉटम स्टार हुमा कुरैशी

बेल बॉटम स्टार हुमा कुरैशी

अक्षय कुमार के अलावा उनकी बेल बॉटम को स्टार हुमा कुरैशी भी आनंद एल राय की मां के अंतिम दर्शन करने पहुंची।

इंडस्ट्री के साथी

इंडस्ट्री के साथी

आनंद एल राय ये करीबी दोस्त भूषण कुमार और अशोक पंडित भी इस दुख की घड़ी में उनके साथ दिखाई दिए।

रक्षाबंधन पर साथ किया है काम

रक्षाबंधन पर साथ किया है काम

अक्षय कुमार और आनंद एल राय ने हाल ही में रक्षाबंधन की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के ज़रिए आनंद एल राय अक्षय और उनकी पांच बहनों की कहानी परदे पर उतारने वाले हैं।

काफी लंबा साथ

काफी लंबा साथ

इससे पहले अक्षय कुमार आनंद एल राय द्वारा प्रोड्यूस की हुई फिल्म अतरंगी रे में भी सपोर्टिंग भूमिका में अपना काम पूरा कर चुके हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सारा अली खान और धनुष नज़र आएंगे। ये फिल्में, आनंद एल राय के प्रोडक्शन हाउस येलो कलर प्रोडक्शन्स के बैनर तले बन रही हैं।

अरूणा भाटिया के अंतिम दर्शन को पहुंचे सितारे

अरूणा भाटिया के अंतिम दर्शन को पहुंचे सितारे

अक्षय कुमार की मां अरूणा भाटिया की उम्र 77 साल की थी। कल ही अक्षय ने अपने एक पोस्ट के ज़रिए बताया था कि उनकी मां के लिए दुआओं की ज़रूरत है और ये उनके परिवार के लिए बहुत कठिन समय है। अरूणा भाटिया के अंतिम संस्कार पर रितेश देशमुख, रोहित शेट्टी, साजिद खान सहित कई सितारे नज़र आए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X