मेरी फिल्मों से रेप नहीं होते: सन्नी लियोन

जब से दिल्ली में गुड़िया, मनोज गुप्ता, नाम के व्यक्ति की हैवानियत का शिकार हुई है तब से ही एक बार फिर से इस मुद्दे पर बहस छिड़ गयी है कि क्या पोर्न फिल्में और पोर्न स्टार हमारे समाज में गंदगी फैला रहे हैं। जिसके लिए एडल्ट स्टार सन्नी लियोन पर और उन्हें फिल्मी दुनिया में लाने के लिए निर्माता-निर्देशक पूजा भट्ट पर भी लोगों ने निशाना साधा है।

जिस पर पोर्न फिल्मों का बड़ा नाम सन्नी लियोन ने कहा कि यह सारी खबरें महाबकवास हैं। पोर्न फिल्में या मेरी फिल्मों के कारण ना तो रेप होते हैं औऱ ना ही अपराध बढ़ रहे हैं। जिन कारणों से समाज दूषित हो रहा है, वो लोगों की गंदी मानसिकता का नतीजा है।

एक न्यूज चैनल पर बात करते हुए सन्नी लियोन ने कहा कि मेरी फिल्मों एक मनोरंजन का जरिया भर है। जिसे समाज की गंदगी और अपराध से जोड़कर देखना गलत है। ऐसे अपराधों को रोकने के लिए शुरुआत से ही बच्चों को शिक्षित करना ज़रूरी है।

आपको बता दें कि सन्नी लियोन को लेकर समाज के कुछ महिला संगठनों ने भी विरोध जताया है और कहा है कि सन्नी लियोन समाज में गंदगी फैला रही हैं इसलिए इन्हें भारत में काम नहीं मिलना चाहिए।

मालूम हो कि दिल्ली के गांधीनगर में एक पांच साल की गुड़िया के साथ उसके पड़ोसी अंकल और उसके दोस्त ने अगवा करके रेप किया था। रेप करने से पहले दोनों शातिर हैवानों ने जमकर शराब पी थी और पोर्न फिल्में देखी थीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X