राज कुंद्रा के वकील का बड़ा बयान, 'वेब सीरीज की तरह वल्गर कंटेंट है, पॉर्न फिल्में नहीं'

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इन दिनों विवादों में हैं। राज कुंद्रा पर अश्लील फ़िल्मों के प्रोडक्शन और कुछ ऐप्स के ज़रिए इनके पब्लिकेशन का आरोप है। इसके चलते मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को गिरफ्तार भी किया गया है। उन्हें 23 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में रखा गया है। यह मामला इस साल फ़रवरी में सामने आया था। मुंबई पुलिस तब से ही इसपर काम कर रही है। क़रीब छह महीने की जाँच के बाद मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा समेत 11 लोगों को हिरासत में लिया है।

इस मामले में लेटेस्ट अपडेट राज कुंद्रा की ओर से आया है। राज कुंद्रा के वकील ने उनके बचाव में कोर्ट में कहा है कि वह वल्गर कंटेंट था वेब सीरीज की तरह, उसे पोर्न की कैटगरी में नहीं डाला जा सकता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक़ राज कुंद्रा के वकील का कहना था कि कंटेंट में ऐसा कुछ नहीं है जिसके आधार पर यह कहा जा सकता है कि वे पोर्नोग्राफ़िक कंटेंट बना रहे हों।

राज कुंद्रा के वकील का कहना है कि उनकी गिरफ़्तारी क़ानून के हिसाब से नहीं हुई है। वकील का कहना था कि पुलिस को गिरफ़्तारी तब करनी चाहिए थी जब गिरफ़्तारी के बिना जाँच आगे नहीं बढ़ सकती है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर इंवेस्टिगेशन की है। इसके साथ ही उनके वकील ने अश्लील कंटेंट के जुड़ी धारों को साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67ए लगाए जाने पर आपत्ति जताई है। इसके साथ ही राज कुंद्रा के वकील ने कोर्ट से अग्रिम ज़मानत की अपील की है।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने साफ़ किया है कि राज कुंद्रा के पोर्न फ़िल्म से जुड़े काम में उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी की कोई संलिप्तता नहीं है। टाइम्‍स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में मुंबई पुल‍िस के सूत्रों के हवाले दावा किया है कि पुलिस के बात इस बात के ठोस सबूत हैं कि राज कुंद्रा भारत में पोर्न बिज़नेस को बॉलीवुड की तरह बड़ा बनाने की प्लानिंग कर रहे थे।

मुंबई पुलिस का राज कुंद्रा केस पर क्या कहना है

मुंबई पुलिस का राज कुंद्रा केस पर क्या कहना है

कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि राज कुंद्रा का माना था कि लाइव सेक्शउल एक्ट पोर्न बिज़नेस का फ्यूचर है। मुंबई पुलिस के जॉइन्ट कमिश्नर मिलिंद भ्रांबे का कहना है कि राज कुंद्र के अश्लील कंटेंट वाली OTT ऐप हॉटशॉट को एप्पल और गूगल के ऐप स्टोर से हटा दिया गया है।

राज कुंद्रा के विवाद

राज कुंद्रा के विवाद

ऐसा पहली बार नहीं है कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पहली बार विवादों में फंसे हो। इससे पहले भी राज कुंद्रा का विवादों से पुराना नाता रहा है। आईपीएल में फिक्सिंग का मामला हो या अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन का। राज कुंद्रा व्यापार से ज्यादा मसालेदार खबरों को लेकर ही चर्चा में रहते हैं।

पूनम पांडे का राज कुंद्रा का गंभीर आरोप

पूनम पांडे का राज कुंद्रा का गंभीर आरोप

मॉडल पूनम पांडे ने बताया कि उनका राज कुंद्रा की कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट था। लेकिन लेनदेन व अन्य कारओं के साथ वह अलग हो गए। पूनम पांडे ने राज कुंद्रा पर आरोप लगाए कि राज कुंद्रा ने गैर कानूनी रूप से उनके वीडियो व तस्वीरों का इस्तेमाल किया। इसके अलावा शर्लिन चोपड़ा से लेकर अन्य मॉडल ने भी शिल्पा शेट्टी के पति पर गंभीर आरोप लगाए।

राज कुंद्रा की पर्सनल लाइफ

राज कुंद्रा की पर्सनल लाइफ

राज कुंद्रा साल 2009 में सुर्खियों में आए। इस साल उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से शादी की। शिल्पा शेट्टी से राज कुंद्रा की दूसरी शादी थी। इससे पहले राज कुंद्रा ने साल 2005 में कविता से शादी की थी लेकिन दो साल बाद दोनों अलग हो गए। दोनों की एक बेटी भी थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X