2 दिन की पुलिस रिमांड के बाद नजर आए राज कुंद्रा, कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ मेडिकल टेस्ट
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में अरेस्ट हैं। इस मामले में वह 23 जुलाई तक वह पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया और अब उनका आज फिर से मेडिकल हुआ। सोशल मीडिया पर अस्पताल के बाहर से तस्वीरें सामने आईं जहां वह ब्लैक टीशर्ट और मास्क में नजर आए। उनके साथ मुंबई पुलिस के सदस्य भी कैप्चर हुए।
अश्लील वीडियो बनाने और पेड ऐप्स पर उन्हें प्रसारित करने के आरोप में 11 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। मेडिकल होने के बाद शुक्रवार को राज कुंद्रा की कोर्ट में पेशी होनी है। वहीं राज कुंद्रा के वकील ने इन आरोपों से किनारा किया है।

राज कुंद्रा के वकील ने उनके बचाव में कोर्ट में कहा है कि वह वल्गर कंटेंट था वेब सीरीज की तरह, उसे पोर्न की कैटगरी में नहीं डाला जा सकता है। उनकी गिरफ्तारी को भी गलत ठहराते हुए वकील ने कहा कि पुलिस को गिरफ़्तारी तब करनी चाहिए थी जब गिरफ़्तारी के बिना जाँच आगे नहीं बढ़ सकती है।

70 पॉर्न वीडियो
खबरों की मानें तो पुलिस ने 70 पॉर्न वीडियो को रिकवर किया है। रिपोर्ट्स का दावा तो ये भी है कि इन पॉर्न वीडियो को बनाने का निर्देश राज कुंद्रा ने ही दिया था।

राज कुंद्रा के ऑफिस पर छापेमारी
पॉर्नोग्राफी केस में पुलिस ने बुधवार शाम को राज कुंद्रा के ऑफिस और कुछ अन्य ठिकानों पर छापेमारी की। राज कुंद्रा के ऑफिस में पुलिस ने उस सर्वर को सीज किया जिसके जरिए पॉर्न कंटेंट को अपलोड किया जाता था।

शिल्पा शेट्टी से राज कुंद्रा की दूसरी शादी
राज कुंद्रा ने साल 2009 में शिल्पा शेट्टी से शादी की थी। लेकिन राज कुंद्रा ने शिल्पा से दूसरी शादी की थी। इससे पहले राज कुंद्रा ने साल 2005 में कविता से शादी की थी। साल 2007 में कविता और राज कंद्रा ने तलाक ले लिया। दोनों की एक बेटी भी है।

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी
राज कुंद्रा के केस के सामने आने के बाद लगातार शिल्पा शेट्टी को भी सोशल मीडिया पर घसीटा गया। इस मामले पर मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया कि राज कुंद्रा के पोर्न फ़िल्म से जुड़े काम में उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी की कोई संलिप्तता नहीं है।
Photo credit: Manav Manglani


Click it and Unblock the Notifications