कोरोना वायरस के खौफ से घरों में लोग बंद- पोर्न वेबसाइट ने दुनियाभर में फ्री कर दी सर्विस
विश्व भर में कोरोना वायरस की चपेट में आकर 18 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि चार लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं। लिहाजा, लगभग सभी देश पूरी तरह से लॉकडाउन हो चुके हैं। यानि की लोग घरों से बाहर नहीं निकल सकते हैं। बता दें इस वायरस से बचने का एकमात्र रास्ता फिलहाल घरों में बंद रहना ही है.. यानि की social distancing.. क्योंकि यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में काफी तेजी से फैलता है।
खैर, अब जबकि लोग घरों में बंद रहेंगे, ऐसे में चर्चित पोर्न वेबसाइट पोर्न ने 3 अप्रैल तक के लिए अपनी प्रीमियम सेवाएं फ्री कर दी हैं। सीएनबीसी में आई रिपोर्ट के अनुसार- इटली, स्पेन और फ्रांस के बाद पूरी दुनिया में सर्विस फ्री कर दी गई है। कंपनी ने कहा है कि लॉक डाउन के दिनों में आपकी मदद के लिए पूरे महीने प्रीमियम सर्विस फ्री रहेगी। यही नहीं पोर्न हब ने अपनी आय का एक हिस्सा कोरोना से निपटने में देने का ऐलान किया है। पोर्न की शुरुआत वर्ष 2007 में हुई थी और यह इस समय दुनिया की सबसे बड़ी पोर्न वेबसाइट है।

पोर्नहब ने एक चार्च भी रिलीज किया था, जिसमें दिखाया गया था कि लॉकडाउन के वक्त किस तरह पोर्न देखने वालों की संख्या में बढ़त हुई है। वेबसाइट का ट्रैफिक इस वक्त काफी बढ़ चुका है। बहरहाल, बता दें कि भारत में पोर्न वेबसाइट्स पर बैन लगाया जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











