'फैमिली फिल्में करना चाहती हैं पोर्न स्टार'
एक कहावत है.. ना नौसौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली...जो एकदम से फिट बैठती है पोर्न स्टार सन्नी लियोन पर। जिन्होंने अपने जिस्म की नुमाईश के बदौलत फिल्मों में जगह बनायी और अब कह रही हैं कि वो बॉलीवुड में फैमिली फिल्में करना चाहती है।
सन्नी ने इससे पहले भी कहा था कि वो सती-सावित्री वाली फिल्में करने चाहती हैं। इन दिनों यह भी खबर है कि सन्नी के पति डैनियल वेबर को भी बॉलीवुड से ऑफर है ऐसे में हो सकता है कि सन्नी की दिली इच्छा जल्द ही पूरी हो जाये और सन्नी अपने पति के साथ कोई पारिवारिक फिल्म में नजर आयें।
फिलहाल तो सन्नी एकता कपूर की आने वाली फिल्म रागिनी एमएमएस पार्ट 2 में बिजी हैं जिसमें उनका किरदार काफी बोल्ड है। आपको बता दें कि बिग बॉस 4 से भारत की सरजमीं पर कदम रखने वाली अभिनेत्री सन्नी ने पूजा भट्ट निर्मित फिल्म जिस्म 2 में काम किया था लेकिन काफी बोल्ड सींस होने के बावजूद फिल्म ने बॉक्स आफिस पर पानी तक नहीं मांगा।


Click it and Unblock the Notifications
