जिस्म 2 की वेबसाइट हुई क्रैश, सन्नी को मिला फुल सपोर्ट
जब से बॉलीवुड के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर महेश भट्ट ने बिग बॉस के घर में जाकर पॉर्न स्टार सन्नी लियोन को अपनी फिल्म के लिए साइन किया है तब से ही उनकी इस फिल्म को लेकर लोगों में उत्सुकता काफी बढ़ गई है। इस फिल्म को लेकर महेश भट्ट का भी कहना है कि इस फिल्म की कहानी उनकी जिंदगी की ही कहानी है। सन्नी को तो अब प्रेस का भी सपोर्ट मिल गया है।
जब से इस फिल्म का फर्स्ट लुक लॉच हुआ है लोगों में इस फिल्म को लेकर उत्सुकता भी बढ़ गई है। हाल ही में निर्माताओं ने पॉर्न स्टार सन्नी लियोन की इस फिल्म जिस्म 2 का एक पोस्टर अपनी फिल्म की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जिसे अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। वेबसाइट इतने ज्यादा यूजर्स को संभाल नहीं पा रही है जिसके कारण यह क्रैश हो गई।
यानि इस बात से एक बात तो साफ है कि इस पॉर्न एक्ट्रेस को लोग पसंद कर रहे हैं। इताना ही नहीं प्रेस काउंसिल के अध्यक्ष का भई उन्हें समर्थन मिल गया है। उनका कहना है कि सन्नी का आचरण अच्छा है इसलिए उसे भारत में जगह मिली।
इस फिल्म की कहानी के बारे में ऐसा कहा जा रहा है इस फिल्म का सफर जिस्म से शुरू होकर आध्यात्म तक जाएगा यानि इस आप इस फिल्म में संभोग से समाधि तक के दर्शन से कर सकते हैं। मतलब साफ है कि बिग बॉस में आपने जैसी सन्नी उसे भूल जाइये। फिल्म में न्यूड सीन्स होंगे जो दर्शकों के होश उड़ा देंगे।


Click it and Unblock the Notifications