Riya Barde- बांग्लादेशी निकली पोर्न स्टार रिया बर्डे, पुलिस ने किया गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर..

Porn Star Riya Barde Arrest- इंडिया में दूसरे देशों से घुसपैठ की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं। इस वक्त पोर्न स्टार रिया बर्डे को लेकर खबर है कि उनको फर्जी दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया गया है।
आरोही बर्डे और शेख बन्ना के नाम से मशहूर ये पोर्न स्टार बांग्लादेशी मूल की है और वो काफी समय से अपने भाई और मां के साथ रह रही थी। खबरें हैं कि रिया को उल्हासनगर की हिल लाइन पुलिस ने अरेस्ट किया है।
इसके बाद कई तरह के खुलासे हो रहे हैं और ये जानकारी भी मिली है कि रिया की मां ने अमरावती के एक शख्स से शादी की थी ताकि उनको इंडिया की नागरिकता मिल जाए। इसके पहले रिया का नाम राज कुंद्रा पोर्न फिल्म मामले में सामने आया था। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया है कि उन्होने कई पोर्न फिल्मों में काम किया है।
क्या बोली पुलिस?
पुलिस उप-निरीक्षक संग्राम मालकर ने पोर्न स्टार रिया बर्डे को लेकर खुलकर बात की है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक उनका कहना है कि, "जांच में हमने पाया कि रिया की मां अंजलि बांग्लादेश की रहने वाली है और वह रिया समेत अपनी दो बेटियों और बेटे के साथ भारत में अवैध रूप से रह रही थी।
रिया की मां ने खुद को पश्चिम बंगाल का बताकर अमरावती निवासी अरविंद बर्डे से शादी की और बाद में अपनी भारतीय पहचान साबित करने के लिए अपने और बच्चों के लिए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और अन्य फर्जी दस्तावेज जमा करके भारतीय पासपोर्ट बनवा लिया।''
पहले भी हुई हैं गिरफ्तार
हालांकि ये पहली बार नही है जब रिया बर्डे पुलिस के हत्थे चढ़ी हैं। बल्कि इसके पहले भी वो वृश्यावृत्ति के मामले में पुलिस के द्वारा गिरफ्तार की जा चुकी हैं। इसके अलावा खबर है कि रिया के माता पिता इस वक्त कतर में रह रहे हैं। हालांकि अब रिया बर्डे को लेकर कोर्ट क्या फैसला सुनाती है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल पुलिस छानबीन कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications











