..................... Porn Films Case: Gehana Vasisth Granted Interim Bail By SC after Raj Kundra released on bail | पोर्न केस: राज कुंद्रा के बाद गहना वशिष्ठ को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश- गहना की गिरफ्तारी नहीं होगी - Hindi Filmibeat

पोर्न केस: राज कुंद्रा के बाद गहना वशिष्ठ को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश- गहना की गिरफ्तारी नहीं होगी

हाल में ही पोर्न रैकेट मामले में शिल्पा शेट्टी के पति व बिजनेसमैन राज कुंद्रा को दो महीनेभर के बाद जमानत मिली। वहीं अब अश्लील फिल्म मामले में गहना वशिष्ठ को भी सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि गहना वशिष्ठ को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। साथ ही अदालत ने मॉडल व एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को सुरक्षा भी प्रदान की है।

गहना वशिष्ठ के केस में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई में फैसला किया कि एक्ट्रेस को गिरफ्तार नहीं किया जाना चाहिए, हालांकि गहना को भी जांच में सहयोग करना होगा। जब भी केस में पूछताछ व अन्य कारणों की वजह से उन्हें बुलाया जाए तो वह उपस्थित रहें। इससे पहले गहना वशिष्ठ को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

Gehana Vasisth

बता दें गहना वशिष्ठ समेत कई लोगों को पुलिस ने पोर्न केस में गिरफ्तार किया व कुछ से पूछताछ जारी है। अब तक गहना के खिलाफ कुल 3 एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है। उन पर पॉर्न कंटेंट बनाने और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आरोप करने के आरोप लगे हैं।

राज कुंद्रा के जेल से बाहर आने पर जताई थी खुशी
गहना वशिष्ठ ने हाल में ही राज कुंद्रा को जमानत मिलने पर खुशी जताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। उन्होंने राज कुंद्रा को हिम्मती इंसान बताया था और सोशल मीडिया पर उनके जमानत पर बाहर आने का जश्न मनाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X