पॉर्न केस: पीड़िता ने लगाए गंदी बात एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ पर आरोप, 'न्यूड फिल्में जबरन बनवाई, धमकी दी'!
पॉर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा लगातार फंसते जा रहे हैं। पॉर्न फिल्म के निर्माण व ऐप पर प्रसारित करने के मामले में पुलिस फरवरी से ही जांच कर रही है। कई गिरफ्तारियां भी पुलिस ने इस मामले में की और फिर पुलिस को पॉर्न केस में राज कुंद्रा के लिंक मिले जिसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू हुई। इस बीच गंदी बात एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने राज कुंद्रा का साथ दिया। हालांकि खुद गहना वशिष्ठ पहले ही इस केस में फंसी हुई हैं।
रिपोर्ट की मानें तो अब गहना वशिष्ठ पर जबरन अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दो पीड़िताओं ने खुलासा किया है कि उन्हें एडल्ट फिल्म शूट करने के लिए धमकाया गया व जबरन शारीरिक संबंध भी बनाए। एक पीड़िता ने जहां रोवा खान का नाम लिया तो वहीं दूसरी पीड़िता ने गहना वशिष्ठ व अन्य लोगों का नाम लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन एडल्ट वीडियो को राज कुंद्रा व अन्य दो लोगों को बेचा गया। जिसके बाद हॉट हिट, हॉटशॉट्स, न्यूफिल्किस जैसे ऐप पर इन वीडियोज को अपलोड किया गया।
वहीं मिड-डे की रिपोर्ट की मानें तो 25 वर्षीय पीड़िता ने आपबीती बयां करते हुए कहा, वह हिंदी, मराठी और भोजपुरी फिल्मों में छोटे मोटे रोल किया करती हैं।4 फरवरी को रोवा खान ने मुंबई के मड में बुलाया। रोवा ने कार में उन्हें एक 'सिंगल मदर' नाम की स्क्रिप्ट दी। बाद में बोला गया कि वह इस स्क्रिप्ट में मां के रोल में फिट नहीं बैठ रही हैं इसीलिए नई स्क्रिप्ट 'बर्तनवाली' दी गई।

25 हजार रुपये की पेशकश
स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद पीड़िता ने काम करने से मना कर दिया तो कथिततौर पर रोवा खान ने कहा कि वह उनका लुक और रोल को बदल देंगी और 25 हजार रुपये की पेशकश की। पीड़िता ने कहा, इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस ने बताया कि उसे न्यूड होने के लिए धमकाया गया था। पीड़िता ने कहा कि मुझे भी धमकाया गया। इसके बाद वह काम करने के लिए तैयार हो गई।

पीड़िता ने लगाए गहना वशिष्ठ पर आरोप
20 वर्षीय दूसरी महिला ने बताया कि एक वेब सीरीज की शूटिंग के लिए उन्हें 10000 रुपये ऑफर किए गए। जिसका संबंध गहना वशिष्ठ से था। क्वीन नाम की फिल्म की शूटिंग मड आइलैंड में हुई थी। राजा रानी के इर्द-गिर्द घूमने वाली कहानी में मुझे बताया गया कि तीन लड़के के साथ रेप सीन होगा है।

न्यूड फिल्म बनाई और इस ऐप पर डाल दी
पीड़िता ने कहा कि जब उसने इस काम को करने से मना किया तो गहना वशिष्ठ ने उसे धमकाया और कहा कि वह इस फिल्म पर 10 लाख रुपये खर्च कर चुकी हैं। अगर मैंने किसी को इस काम के बारे में बताया तो मेरे लिए सही नहीं होगा। बाद में इस फिल्म को Nuefliks नाम के ऐप पर डाल दिया गया।

पॉर्न फिल्म में काम करने के लिए धमकाया
पीड़िता ने आरोप लगाया कि गहना वशिष्ठ व अन्य लोगों ने मेरी मर्जी के खिलाफ पॉर्न फिल्म में काम करने के लिए धमकाया। जब मैंने काम करने से मना किया तो मुझसे 10 लाख रुपये की मांग की।

100 से अधिक पॉर्न फिल्में बनाई और अपलोड की गई
रिपोर्ट के अनुसार, हॉटशॉट्स, हॉट हिट और न्यूफ्लिक्स सहित विभिन्न प्लेटफार्मों पर 100 से अधिक पॉर्न फिल्में बनाई और अपलोड की गई हैं। गहना वशिष्ठ, रोवा खान और अन्य लोगों के इस मामले में नाम सामने आए है। जिन्होंने वीडियो बनाए जाने के बाद अरविंद श्रीवास्तव उर्फ यश ठाकुर और राज कुंद्रा को बेच दिये थे।


Click it and Unblock the Notifications











