..................... Populer assamese singer zubeen garg dies at the age of 52, because of scuba diving in Singapore - Hindi Filmibeat

52 की उम्र में इस पॉपुलर सिंगर की गई जान, मौज-मस्ती करने गए थे लेकिन सामने आई मौत की खबर

zubeen garg

कई सिंगर्स ऐसे हैं जो अपनी अनोखी आवाज से लोगों को दिलों में खास जगह बना चुके हैं। उनमें से ही एक सिंगर थे जुबीन गर्ग। जी हां, थे इसलिए लग रह है कि क्योंकि अब जुबीन गर्ग इस दुनिया में नहीं है। यह खबर जैसे ही लोगों को पता चली उनके चाहने वालों के तो होश ही उड़ गए। बता दें कि सिंगर 52 साल के थे और वह वेकेशन के लिए सिंगापुर गए हुए थे, लेकिन उनकी मौज मस्ती ही उनकी मौत की वजह बन गई और इस घटना की वजह से उनकी जान चली गई।

स्कूबा डाइविंग बनी मौत की वजह

बताया जा रहा है कि सिंगर वेकेशन मनाने के लिए सिंगापुर गए हुए थे। जहां स्कूबा डाइविंग करते हुए उनकी जान चली गई। जुबीन का आसमिया म्यूजिक इंडस्ट्री में खास योगदान है। बता दें कि स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण तथा सिचाई मंत्री अशोक सिंघल ने जुबीन गर्ग के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपने एक्स एकाउंट पर एक भावुक संदेश लिखते हुए कहा- 'हमारे प्रिय जुबिन के निधन की खबर सुन बहुत दुख हुआ है। वह असम की सिर्फ एक आवाज नहीं थे। बल्कि वह दिलों की धड़कने थे। वह असम के देश के गौरव थे। जिसके गीत हमारी संस्कृति हमारी भवनाओं को देश के कोने कोने तक पहुंचाया। उनके परिवार, दोस्तों के प्रति मेरे मेरी संवेदनाएं हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।'

कई हिट गाने दे चुके हैं जुबीन

आपको बता दें कि जुबीन गर्ग का जन्म 1972 में मेघालय में हुआ था। उनका असली नाम जुबीन बोरठाकुर था। लेकिन फिर उन्होंने अपना नाम जुबीन गर्ग रखकर पॉपुलेरिटी पाई। उन्होंने साल 2006 में एक ऐसा गाना गाया जिससे लोग उनके दीवाने हो गए वह गाना था गैंगस्टर फिल्म का 'या अली' इसके अलावा उन्होंने 'सुबह-सुबह', 'क्या राज है' जैसे भी गाने गए हैं। उनके गानों के लोग दीवाने हैं।

Read more about: zubeen garg
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X