पूनम पांडे का पॉपुलेरिटी पंच
पूनम पांडे को कौन नहीं जानता आज उसकी पॉपुलेरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इन दिनों सबसे ज्यादा अगर किसी फिमेल मॉडल के बारे में कोई जानना चाहता है तो वह है कैलेंडर गर्ल पूनम पांडे। 5 फीट 7 इंच की इस सेक्सी मॉडल को कैलेण्डर गर्ल इसलिए कहा जाता है क्योंकि वर्ष 2011 के 29 कैलेण्डर्स में पूनम की फोटो भी दिखाई दे रही थी। मात्र दो महीने में ही पूनम इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्चेबल मॉडल बन गई हैं।
पूनम पांडे सबसे पहले वर्ल्ड कप के समय सबसे पहले चर्चा में आयी थी जब उन्होंने टी इंडिया के जीत जाने पर न्यूड होने की बात कही थी, और फिर अचानक ही ये कैलेंडर गर्ल सबकी नजरों में आ गयी। मीडिया ने भी इस नाम को खुब उछाल दिया। लेकिन पूनम ने न्यूड होने का वादा नहीं निभाया वो सबकी नजरों से गायब हो गयी।
देखें- पूनम पांडेय का लेटेस्ट वीडियो
लेकिन फिर एक बिकनी शो के दौरान वह मीडिया में छा गयी। पूनम की हर हरकत पर मीडिया ने उसको फूल सपोर्ट किया। फिर पूनम ने भी इस मौके का पूरा फायदा उठाया कभी अपने कमेंट्स के चलते तो कभी ट्वियर पे अपनी न्यूड फोटो अपलोड करके। पूनम ने हमेशा ही टीम इंडिया के लिए ही अपने कपड़े उतारने की बात की। उन्होंने खास तौर पर विराट के लिए ट्विटर पर कुछ हॉट पिक्स भी डाली थी और साथ में यह कमेंट भी लिखा था कि विराट यह सब तुम्हारे लिए है।
इस तरह पूनम ने अपनी पॉपुलेरिटी को बढ़ा लिया। लेकिन इसके बाद भी इन्हें बॉलीवुड से कोई ऑफर नहीं आया। तब लोगों ने सोचा कि हो सकता है छोटे पर्दे पर शुरू होने वाला गर्मा गर्म शो बिग बॉस 5 में ही इस बाला को ले लिया जाए। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। इसके बाद तो पूनम ने हद ही पार कर दी अब इस बाला ने अपनी वेबसाइट पर 3 मिनट का बाथ सीन्स अपलोड कर तहलका मचा दिया है। इस एक दिन में 65 लाख लोगों ने देख लिया है, और इसकी दिवानगी इस कदर फैली कि पूनम का वेबसाइट ही कुछ समय के लिए बंद पड़ गया। इतना ही नहीं वो अपनी वेबसाइट www.poonampandey.co.in में अब बेड सीन भी डालने को कह रही है।
छोटे पर्दे से जुड़े कुछ लोगों का कहना है कि पूनम यह सब बिग बॉस में अपनी जगह बनाने के लिए कर रही हैं। इतने कुछ हथकंडे अपनाने के बाद भी जब उन्हें बिग बॉस 5 में नहीं लिया गया तो उन्होंने हद ही पार कर ली। कुछ लोगों का कहना है कि वो अपने वेबसाइट को प्रमोट कर रही है।
वजह कोई भी हो लेकिन आज पूनम वेबसाइट पर, टीवी पर हर किसी की जुबान पर छायी हुई हैं अगर ऐसे में वह बिग बॉस के घर में कुछ दिन के लिए मेहमान बन कर जाए तो बिग बॉस 5 के शो की टीआरपी सबसे टॉप पर पहुंच सकती है। ऐसे में कलर्स इंटरटेनमेंट पूनम को बिग बॉस में लेकर आता है तो यह उसके लिए घाटे का सोदा नहीं रहेगा क्योंकि इस शो को पॉपुलेरिटी चाहिए और पूनम आज कि डेट में कितनी ज्यादा पॉपुलर हो चुकी है यह बाताने की जरूरत नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











