अदनान सामी बने पिता...घर आई नन्हीं परी

पॉपुलर सिंगर अदनान सामी और रोया सामी को बेटी हुई। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है।

By Shweta

पॉपुलर सिंगर अदनान सामी और पत्नी रोया सामी एक बेटी के मम्मी पापा बने हैं। खुद अदनाना सामी ने ट्विट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि वो और उनकी पत्नी रोया की खुशी का ठिकाना नहीं है क्योंकि वो हमेशा से एक बेटी ही चाहते थे।

अदनान सामी ने हाल में कहा था कि उनकी पत्नी रोया उनके पीछे ढाल बनकर खड़ी रहती हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उनकी बेटी उनके लिए नई प्रेरणा बनकर आई हैं और मेरी दुनिया उनके ही आस पास है। कुछ समय पहले ही उन्होंने कहा था कि वो चाहते हैं कि उनके बच्चे बिल्कुल देसी हो।

popular-singer-adnan-sami-and-roya-sami-blessed-with-baby-girl

आपको बता दें कि अदनान सामी अभी कुछ सालों पहले ही पाकिस्तान की नागरिकता छोड़ भारत के नागरिक बन गए थे और हाल में एक इवेंट में उन्होंने कहा था कि वो भारतीय हैं और वो चाहते हैं कि उनके बच्चे बिल्कुल देसी भारतीय हो।

अदनाना सामी को ब्रिटिश पार्लियामेंट से एशियन अवार्ड से भी नवाजा गया और वो मानते हैं कि उनकी बेटी मेदिना सामी उनके लिए पहले से ही काफी लकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X