'नीले-नीले अंबर' के गायक नितिन बाली की सड़क हादसे में मौत
90 के दशक के मशहूर पॉप सिंगर नितिन बाली अब हमारे बीच नही रहे। एक सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। बता दें कि उन्होने 90 के दशक में सिंगिंग में जबरदस्त एंट्री की थी और उनका गाना नीले नीले अंबर पर..काफी ज्यादा हिट हुआ था। नितिन बाली के साथ सड़क हादसा हो गया था जिसके बाद उनको तुंरत अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल में ट्रीटमेंट के बाद उनको भेज दिया लेकिन अचानक फिर उनकी तबियत बिगड़ गई और खून की उल्टियां होना शुरु हो गई।
इसके बाद बाद फिर उनको अस्पताल लाया गया लेकिन तब तक वो इस दुनिया को छोड़कर जा चुके थे। नितिन बाली कार से अपने घर मलाड बोरीवली स्थित अपने घर जा रहें थे कि तभी उनकी कार एक डिवाइडर से टकरा गई थी और उनकी बाद में मौत हो गई।

नितिन 47 साल के थे और 1998 में आएं अपने गाने से शोहरत पाई थी। उनकी पत्नी रोमा बाली एक मशहूर टीवी एक्ट्रेस है। उनकी मौत की जानकारी उनकी भतीजी ने दी थी और ये भी बताया था कि उनका अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाना है।


Click it and Unblock the Notifications