लखनऊ कोर्ट के आदेश पर हिरासत में ली गईं एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट सपना चौधरी, जानें क्या है पूरा मामला
मशहूर डांसर और बिग बॉस की प्रतिभागी रह चुकीं सपना चौधरी को कोर्ट के आदेश पर हिरासत में लिया गया है। सपना चौधरी ने लखनऊ आने की जानकारी किसी को नहीं होने दी और उन्होंने छिपते हुए कोर्ट में आज पेशी दर्ज कराई। वहीं, कोर्ट ने सपना चौधरी को तुरंत हिरासत में ले लिया जबकि सपना चौधरी अपना वारंट यहां निरस्त कराने आई थीं।
आपको बता दें कि, 2019 के एक मामले को लेकर सपना चौधरी के खिलाफ धोखाधड़ी, विश्वास हनन का एक मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में जनवरी 2019 में एक कार्यक्रम के आयोजक जुनैद अहमद, इवाद अली, रत्नाकर उपाध्याय और अमित पांडेय के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था।

दरअसल, 13 अक्टूबर 2019 को लखनऊ के स्मृति उपवन में सपना चौधरी का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में दोपहर तीन बजे से रात के 10 बजे तक सपना चौधरी का प्रोग्राम था। इस कार्यक्रम में 300 रुपए एंट्री फी ली गई थी और बड़ी संख्या में लोगों ने टिकट खरीदा भी था।
लेकिन, इस कार्यक्रम में सपना चौधरी शामिल नहीं हुईं और आयोजकों ने टिकट का पैसा भी टिकट धारकों को वापस नहीं किया। इसी मामले को लेकर सपना चौधरी लखनऊ अपना वारंट निरस्त कराने आई थीं लेकिन कोर्ट ने उन्हें कस्टडी में ले लिया है।


Click it and Unblock the Notifications











