किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट करने पर पॉपस्टार रिहाना को दिए 18 करोड़, चौंकाने वाला खुलासा!

By Filmibeat Desk

किसान आंदोलन को लेकर बवाल तब और बड़ा हो गया, जब अमेरिकन सिंगर रिहाना ने किसानों के समर्थन में एक पोस्ट किया। उनके इस पोस्ट का विरोध करने के लिए बॅालीवुड स्टार्स की लंबी कतार लग गई। अब खुद रिहाना विवादों में घिरी नजर आ रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक रिपोर्ट में ये दावा किया जा रहा है कि किसानों पर पोस्ट करने के लिए रिहाना को कनाडा के पीआर फर्म ने 18 करोड़ रुपए दिए। जो खालिस्तान समर्थक से जुड़ी हुई है। रिहाना से जुड़ी ये रिपोर्ट सामने आने के बाद एक बार फिर विवाद गहराता हुआ नजर आ रहा है।

Rihanna

ये बताया जा रहा है कि कनाडा की संस्था पोएटिक जस्टिस फाउंडनेशन ने किसान आंदोलन को लेकर विश्व स्तर पर कैंपन चलाने में अहम भूमिका निभाई है। ये भी कहा जा रहा है कि कनाडा के बाहर कई राजनीतिक नेता और कार्यकता किसान आंदोलन का साथ दे रहे हैं।

स्काई रॅाकेट नाम की पीआर फर्म ने

स्काई रॅाकेट नाम की पीआर फर्म ने

द प्रिंट की रिपोर्ट अनुसार स्काई रॅाकेट नाम की पीआर फर्म ने रिहाना को किसानों के समर्थन में पोस्ट करने के लिए 2.5 मिलियन डॅालर की रकम दी। जो कि कुल 18 करोड़ रुपए हैं।

स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग

स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग

रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने जो पोस्ट शेयर किया था, वो भी भारत के खिलाफ नफरत पैदा करने के लिए उन तक पहुंचाई गई थी।

खालिस्तान समर्थक

खालिस्तान समर्थक

रिहाना को जिस पीआर फर्म से पैसे दिए गए हैं उसका डायरेक्टर धालीवाल खालिस्तान समर्थक है। उसने बीते साल एक पोस्ट के जरिए खुद इसका खुलासा किया था। उसने लिखा था कि खालिस्तान एक विचार है। मैं एक खालिस्तानी हूं।

रिहाना के इस पोस्ट को 2.20 लाख लोगों ने री-ट्वीट किया

रिहाना के इस पोस्ट को 2.20 लाख लोगों ने री-ट्वीट किया

आपको बता दें कि रिहाना ने किसान आंदोलन पर एक अमेरिकी न्यूज चैनल की खबर को शेयर करते हुए लिखा था कि हम भारत के किसान आंदोलन पर बात क्यों नहीं रहे हैं? रिहाना के इस पोस्ट को 2.20 लाख लोगों ने री-ट्वीट किया है।

250 मिलियन से अधिक रिकॉर्ड रिहाना के पास

250 मिलियन से अधिक रिकॉर्ड रिहाना के पास

गौरतलब है कि रिहाना इंटरनेशनल स्टार हैं, देश के किसान आंदोलन पर उनका समर्थन एक बड़ी आवाज मानी जा रही है। दुनिया में 250 मिलियन से अधिक रिकॉर्ड की बिक्री के साथ, रिहाना अब तक के सबसे ज्यादा लोकप्रिय कलाकारों में से एक हैं।

रिहाना प्रभावशाली

रिहाना प्रभावशाली

साल 2012 और 2018 में रिहाना को टाइम्स मैगजीन ने दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में भी जगह दी। यही वजह है कि रिहाना के एक पोस्ट के बाद कई भारतीय कलाकारों और नामी लोगों को इंडिया टुगेदर की बात कहनी पड़ी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X