टॅापलेस फोटोशूट में रिहाना ने पहना गणेश पेंडेट, भड़का विश्व हिंदू परिषद, दिल्ली-मुंबई में हंगामा
पॉप स्टार रिहाना ने किसान आंदोलन का समर्थन करके खुद को चर्चा में ला दिया है। रिहाना एक लोकप्रिय मॅाडल भी हैं।ऐसे में कुछ दिन पहले रिहाना ने टॅापलेस होकर गले में भगवान गणेश का पेंडेट पहनने की तस्वीर ट्वीट की थी। इसे लेकर जमकर बवाल खड़ा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विश्व हिंदू परिषद ने ट्विटर के सीईओ के खिलाफ दिल्ली और मुंबई में पुलिस शिकायत दर्ज कराई है।
विश्व हिंदू परिषद ने ट्विट को हिंदू भावनाओं को भड़काने वाला बताते हुए रिहाना के ट्विटर अकाउंट को सस्पेंड करने की मांग की है। ये सारा मामला शुरू हुआ है एक ब्रांड के लिए रिहाना के फोटोशूट से। इस फोटोशूट में रिहाना ने टॅापलेस होकर पोज दिए हैं।

साथ ही अपने गले में भगवान गणेश का एक पेंडेट भी पहना है। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने भी इस संबंध में जानकारी दी है।


Click it and Unblock the Notifications











